नीट पेपर लीक मामला काफी सुर्खियों में रहा है जिसके वजह से री-एग्जाम हुआ और फिर छात्रों का प्रदर्शन यहां तक की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी पद से इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं, अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही टीम ने 94 पन्नों की चार्जशीट को जारी किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे नीट पेपर लीक किया गया है.
टीम की ओर से बताया गया है कि नीट पेपर लीक करने का तरीका बहुत साधारण था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के एक्सपर्ट्स ने पहले सवालों को याद किया था और फिर उन्हें पर्चियों में लिखा. इसके बाद उन्होंने NCERT की किताबों मार्क कर दिया था.
NTA के एक्सपर्ट्स ने किया NEET पेपर लीक
सीबीआई के 94 पेज के डॉक्यूमेंट में जानकारी दी गई कि एनटीए के 3 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की ओर से प्रश्न पत्र को लीक किया गया. नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए जो एक्सपर्ट्स प्रश्न पत्र तैयार कर रहे थे उन्होंने कथित तौर पर सवालों को लीक किया. सिर्फ पेपर लीक करने में तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स का नाम सामने नहीं आया है, कुछ अन्य दोषी भी हैं जिनके नामों का जिक्र चार्जशीट में किया गया है.
NEET पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी कौन?
जांच के दौरान नीट पेपर लीक मामले में मुख्य तौर पर तीन नाम सब्जेक्ट के एक्सपर्ट्स के हैं जिनमें केमिस्ट्री सब्जेक्ट के एक्सपर्ट PV कुलकर्णी, बॉटनी सब्जेक्ट एक्सपर्ट मनीषा मंधारे और फिजिक्स की एक्सपर्ट मनीषा हवलदार का नाम शामिल है. जानकारी के लिए बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में जिन 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें ये तीनों भी शामिल हैं.
याद करके पर्चियां बनाई और फिर NCERT किताब से लीक
CBI की ओर से आरोप लगाया है कि मॉडरेशन प्रक्रिया के समय एनटीए के इन तीनों ने एक्सपर्ट्स ने पहले सवालों को याद किया था और फिर उन सवालों को कागज की पर्चियों पर उतारा. इसके बाद उन्होंने संबंधित सब्जेक्ट से जुड़े NCERT चैप्टर के पैराग्राफ पर निशान लगाया. इसके बाद पेपर लीक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया. उन्होंने भरोसेमंद बिचौलियों समेत कोचिंग नेटवर्क से संपर्क किया जिसके बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा का पेपर एग्जाम डेट से पहले ही छात्रों तक पहुंचाया गया था.
चार्जशीट के अनुसार ये सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स जब प्रश्न पत्र तैयार कर रहे थे उनके पास अनुवाद की प्रक्रिया के समय विभिन्न सेक्शन से लेकर आधिकारिक एक्सेस तक था. इसका फायदा उठाते हुए वो आसान प्रश्नों को याद करते और उस रात जब अपने कमरे में जाते तो कागज पर लिख लिया करते थे. इस तरह से उन्होंने कई सवालों को लीक किया.
Bureau Report
Leave a Reply