एलपीजी ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बीत गई. 16 अगस्त की डेडलाइन खत्म हो चुकी है. अगर आपने अंतिम तारीख से पहले अपने एलपीजी कनेक्शन का केवाईसी लिंक कर लिया , तो आपके लिए बुकिंग से लेकर कीमत तक पर असर दिखेगा. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने अब तक एलपीजी सिलेंडर की ई-केवाईसी को पूरा नहीं किया है, तो ये जानना जरूरी है कि आपके पास क्या विकल्प है ? क्या आपके लिए सिलेंडर के रेट बढ़ जाएंगे ? क्या आपके लिए सिलेंडर की डिलीवरी मुश्किल हो जाएगी ? क्या गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी? ऐसे तमाम सवाल , जो आपने मन में उठ रहे हैं, उनके जवाब समझते हैं…
सवाल: लास्ट डेट खत्म होने के बाद LPG की KYC पूरी नहीं की, तो अब क्या होगा ?
जवाब: 16 अगस्त को एलपीजी की ईकेवाईसी की डेडलाइन खत्म हो चुकी है . अगर आप आखिरी तारीख तक केवाईसी पूरा नहीं कर पाएं, तो अब आपके पास क्या विकल्प है? यह नियम इंडेन गैस, भारत गैस और HP गैस का इस्तेमाल करने वाले घरेलू एलपीजी ग्राहकों पर लागू होगा. तेल और गैस कंपनियों की ओर से भेजे गए संदेश के मुताबिक, जो ग्राहक आखिरी तारीख तक LPG की केवाईसी को पूरा नहीं कर पाएं, उनके लिए ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा होने तक घरेलू सिलेंडर की दरों पर गैस सिलेंडर हासिल करना मुश्किल हो जाएगा. यानी आपको 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी.
सवाल: LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन मिस होने पर कितना बढ़ेगा जेब पर बोझ
जवाब: जिस उपभोक्ताओं ने 16 अगस्त की तारीख बीत जाने के बाद भी एलपीजी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया, उन्हें सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम देने होंगे. ये तब तक देना होगा, जब तक कि वो ई-केवाईसी को पूरा नहीं कर लेते. केवाईसी पूरा नहीं करवाने तक उन्हें घरेलू सिलेंडर के लिए कमर्शियल सिलेंडर की कीमत चुकानी होगी. मतलब कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपने ई-केवाईसी को पूरा नहीं किया, तो आपको 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के लिए 942 रुपये के बजाए 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट यानी करीब 2738 रुपये चुकाने होंगे.
सवाल: ई-केवाईसी नहीं करवाने पर क्या आपका LPG कनेक्शन कैंसिल हो जाएगा ?
जवाब: नहीं, 16 अगस्त तक e-KYC पूरा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन में कोई बदलाव नहीं होगा. BPCL की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक ई-केवाई की डेडलाइन मिस करने पर अस्थाई तौर पर एलपीजी कनेक्शन को सस्पेंड किया जा सकता है, लेकिन उस रद्द नहीं किया जाएगा. जैसे ही आप केवाईसी को पूरा कर लेते हैं, आपका कनेक्शन रिज्यूम कर दिया जाएगा.
सवाल: अब क्या करें LPG उपभोक्ता ?
जवाब: अगर आपसे पास SMS या ईमेल या व्हास्टऐप के जरिए ये नोटिफिकेशन आ रहा है कि आपकी LPG e-KYC पेंडिंग है या पूरा नहीं हुआ है, तो इस मैसेज को इग्नोर ना करें. एलपीजी एजेंसी के वेरिफाइड चैनल के जरिए बिना देर किए इसे फौरन पूरा करें. अगर आपके पास मैसेज नहीं भी आया है, तो एक बार जरूर चेक कर लें कि आपके एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी कंप्लीट है या नहीं ?
सवाल: कैसे पूरा करें LPG की e-KYC?
जवाब: 1. एलपीजी ई-केवाईसी को पूरा करने के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों प्रोसेस हैं. जिस तेल कंपनी का गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, उसका ऐप डाउनलोड कर इसे पूरा किया जा सकता है. जैसे Indane, Bharat Gas, HP का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर गैस कनेक्शन नबंर, आधार नंबर और आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए आप घर बैठे ई-केवाईसी को पूरा कर सकते हैं.
2. ऑफलाइन प्रोसेस में LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर आप केवाईसी का फॉर्म भरकर इसे पूरा कर सकते हैं.
3. LPG सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय के पास मौजूद बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से घर से ही ऑफलाइन प्रोसेस से ई-केवाईसी को पूरा किया जा सकता है.
सवाल: LPG e-KYC की जरूरत क्यों है?
जवाब: खाड़ी युद्ध शुरू होने के बाद भारत में LPG सप्लाई को लेकर आई समस्या के बाद सरकार ने सही ग्राहक तक एलपीजी गैस की सप्लाई पहुंचाने के मकसद से ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया. मार्च 2026 में सरकार ने LPG कस्टमर्स के वैरिफिकेशन के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया.
सवाल: 16 अगस्त की डेडलाइन मिस हो गई, तो LPG सब्सिडी का क्या होगा?
जवाब: LPG सब्सिडी के लिए योग्य उपभोक्ताओं को सब्सिडी का फायदा मिले, इसके लिए केवाईसी अनिवार्य है. अगर आपका केवाईसा पूरा नहीं है, तो आप सब्सिडी का लाभ नहीं उठा पाएंगे. आपके बैंक खाते में सब्सिडी की रकम रिफंड के तौर पर नहीं ट्रांसफर होगी.
Bureau Report
Leave a Reply