सरकारी नौकरी का सपना हर कोई देखता है और उसे पूरा करने के लिए लोग विभिन्न भर्तियों का इंतजार करते हैं. अगर बिना लिखित परीक्षा के सीधा नौकरी मिल जाए तो उससे अच्छी क्या बात हो सकती है. अगर आप भी सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो उसके लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के ट्रांसमिशन बिजनेस ग्रुप में निकली भर्ती के तहत आवेदन कर सकते हैं. इस कंपनी की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
इस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार बीएचईएल टीबीजी को अपनी साइटों को लिए सुपरवाइजर चाहिए और इस पदों को भरने के लिए ही वैकेंसी निकाली गई है. भारत में टीबीजी की अलग-अलग साइटों में एफटीए ग्रेड-III सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी. इस पद का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा.
कहां से कर सकते हैं आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएचईएसल की आधिकारिक वेबसाइट bplcareers.bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कंपनी की ओर से आवेदन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दो सुविधाएं दी जा रही है. डाक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म भेजा जा सकता है. अगर फॉर्म को डाक से भेजना चाहते हैं तो इसके लिए लास्ट डेट 14 सितंबर 2026 है. जबकि, दूरदराज के क्षेत्रों में आवेदन और दस्तावेजों को डाक से भेजने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 है.
कौन कर सकता है आवेदन?
- योग्यता:- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम डिप्लोमा (न्यूनतम 60% अंकों के साथ) और SC/ST उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 50% स्वीकार्य हैं.
- अनुभव:- डिप्लोमा के बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है. स्विचयार्ड, बिजली संयंत्र या रिफाइनरी में काम कर चुके अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
- अन्य कंप्यूटर ज्ञान:- अभ्यर्थी को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है.
आयु सीमा?
- अधिकतम आयु:- उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 35 साल होनी चाहिए.
- आयु सीमा में छूट:- SC/ST अभ्यर्थी के लिए 5 साल, PwBD (अनारक्षित/सामान्य) के लिए 10 साल, PwBD (SC/ST) के लिए 15 साल और जम्मू-कश्मीर के निवासी उम्मीदवारों के लिए 5 साल तक की छूट नियमानुसार दी जा सकती है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
उम्मीदवारों को पहले साल 45,000 रुपये प्रति माह और दूसरे साल 48,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी मिलेगी जो अभ्यर्थियों को उनके जीवनसाथी और आश्रित बच्चों के लिए 5 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम बीमा कवरेज देगा. अन्य सुविधाओं की बात करें तो उम्मीदवारों को बीएचईएल साइट/टाउनशिप पर रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.
Bureau Report
Leave a Reply