‘इस्लाम सबसे बेहतर…’, कर्नाटक के मंत्री के बयान पर ‘संग्राम’; BJP ने कहा- या तो इस्तीफा दें या माफी मांगें

'इस्लाम सबसे बेहतर...', कर्नाटक के मंत्री के बयान पर 'संग्राम'; BJP ने कहा- या तो इस्तीफा दें या माफी मांगें

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे DK शिवकुमार की कैबिनेट के मंत्री बी नागेंद्र ने पिछले दिनों अपना इस्तीफा सौंपा. इसके कुछ समय बाद ही बीजेपी ने कर्नाटक सरकार में एक और मंत्री से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है. कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी मुख्य विपक्षी पार्टी है.  

दरअसल, बीजेपी ने राज्य के सीएम से कहा कि वे अपने उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी से हिंदू समुदाय से माफी मंगवाएं या उनका इस्तीफा लें, क्योंकि उन्होंने इस्लाम को दूसरे धर्मों से बेहतर बताया है. हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान रायरेड्डी ने एक विवादास्पद टिप्पणी की थी. 

बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा 

बता दें कि कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुकनूर शहर में बोलते हुए, रायरेड्डी ने इस्लाम को एक महान और बहुत मानवीय धर्म बताया. उन्होंने कहा कि यह धर्म विज्ञान पर आधारित है और लोगों को जीने का तरीका सिखाता है. मंत्री ने कहा कि जो लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते, वे इसके बारे में गलत धारणाएं बनाते हैं और गलत राय कायम करते हैं. मैं कहना चाहूंगा कि इस्लाम बाकी सभी धर्मों से बेहतर है, क्योंकि इसकी शुरुआत इंसानियत से होती है.” उनके इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है. 

रायरेड्डी ने कहा कि कुरान के बारे में मैंने अब्राहमिक धर्मों का बहुत ज्यादा अध्ययन नहीं किया है और मैं अक्सर मंदिरों या मठों में नहीं जाता, लेकिन मैं धर्मों और अलग-अलग इतिहास का अध्ययन करता हूं. इसीलिए मैं अब्राहमिक धर्मों को देखता हूं. 

बीजेपी ने मांगा इस्तीफा 

कर्नाटक सरकार के मंत्री के इस विवादास्पद बयान पर बीजेपी नेता आर. अशोक ने तुरंत मुख्यमंत्री से इन बयानों पर जवाब मांगा. बीजेपी नेता ने कहा कि रायरेड्डी ने हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. इसके साथ ही आर. अशोक ने DK शिवकुमार के अक्सर मंदिरों में जाने का भी जिक्र किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि DK शिवकुमार, क्या आपकी कांग्रेस सरकार की इस हिंदू-विरोधी सोच का कोई अंत नहीं है? आप सुबह-सुबह मंदिरों में जाने और कैमरों के सामने भक्ति दिखाने का दिखावा करते हैं, लेकिन जब आपकी ही कैबिनेट का कोई मंत्री सनातन हिंदू धर्म और मंदिरों के बारे में अपमानजनक बयान देता है, तो आप चुप क्यों रहते हैं?

इस्तीफा मांगे की बात भी कही 

बीजेपी नेता ने मांग करते हुए कहा कि अगर बसवराज रायरेड्डी माफी नहीं मांगते हैं, तो उनका इस्तीफा लिया जाए. बता दें कि इससे पहले भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे बी नगेंद्र को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. नागेंद्र ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर BJP के हमले के बाद दो साल में दूसरी बार इस्तीफा दिया 

इधर, बीजेपी नेता ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी के घमंडी बयानों को ध्यान से सुनें. ‘मैं मठों या मंदिरों में नहीं जाता’ कहकर उन्होंने राज्य के लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्रों का अपमान किया है. ‘इस्लाम दूसरे धर्मों से बेहतर है’ जैसे बयान देकर उन्होंने सनातन धर्म को नीचा दिखाया है. 

BJP ने लगाए खास वोटरों को खुश करने के आरोप 

बीजेपी के प्रवक्ता अशोक गौड़ा ने मंत्री और कांग्रेस सरकार पर अपने वोटरों को खुश करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बसवराज रायरेड्डी अपने वोटरों को खुश करने के चक्कर में 7वीं सदी में अटके हुए हैं. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अलग-अलग धर्मों के ग्रंथों को पढ़ें और फिर कोई नतीजा निकालें. आप कोई विशेषज्ञ नहीं हैं; कृपया यह याद रखें.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*