निशु आजाद मामले में CJP का प्रोटेस्ट.. संसद मार्ग थाने पहुंचे प्रदर्शनकारी, क्या है मांग?

निशु आजाद मामले में CJP का प्रोटेस्ट.. संसद मार्ग थाने पहुंचे प्रदर्शनकारी, क्या है मांग?

कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर चर्चा में है. हुआ यह है कि निशु आजाद मामले में CJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारी नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और निशु आजाद तथा उनके पिता संजय कुमार के लिए इंसाफ की मांग की. CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने और आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की. उनका कहना है कि काफी समय बीतने के बावजूद इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.

असल में निशु आजाद एक छात्रा और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हैं. वो CJP के आंदोलन में सक्रिय रही हैं. 23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय कुमार पर हमला होने का आरोप है. यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जून से 25 जुलाई तक चला था. निशु का आरोप है कि हमले में उनके पिता को गंभीर चोट लगी और उनके सिर पर 60 टांके लगाने पड़े.

आरोपी पर कार्रवाई की मांग

वहीं इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को आरोपी बताया जा रहा है. एक वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने हमले और कुछ नेताओं से अपने कथित संबंधों को लेकर दावे किए हैं. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. CJP नेताओं का कहना है कि पुलिस को पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन निशु और उनके पिता के साथ खड़ा है और पुलिस से हत्या का केस दर्ज करने की मांग की जाएगी.

राहुल गांधी ने भी जताया है समर्थन

उधर निशु आजाद ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मदद मांगी थी. इसके बाद राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया और कहा कि न्याय मिलने तक वह पीछे नहीं हटेंगे. राहुल गांधी ने आरोपी को कथित राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की कानूनी टीम भी स्वतंत्र भारद्वाज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग में निशु की मदद कर रही है.

धमकियों का भी आरोप

फिलहाल CJP नेता सौरव दास ने संसद मार्ग थाने के बाहर कहा कि आरोपी खुलेआम दिल्ली में घूम रहे हैं और प्रदर्शन के दौरान लोगों पर हमले की बात कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लड़कियों को धमकियां दी जा रही हैं. इससे पहले जुलाई में निशु को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने और रेप की धमकियां मिलने की खबरें भी सामने आई थीं. CJP नेताओं ने कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस पर कार्रवाई के लिए लगातार दबाव बनाएंगे.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*