उत्तर प्रदेश के परिषदीय और एडेड प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बिना टीईटी (TET) वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ‘विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (Special TET 2026) का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आयोजित हो रही यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को कराई जाएगी. प्रदेश के लगभग 56,818 कार्यरत शिक्षकों को अपनी सेवा जारी रखने या अर्हता पूरी करने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य होगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
OTR और ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 सितंबर 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026
स्पेशल TET परीक्षा तिथि
3 नवंबर 2026
आवेदन से पहले OTR अनिवार्य
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा. OTR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा.
परीक्षा का पैटर्न और पासिंग मार्क्स (कटऑफ)
कुल प्रश्न और अंक: 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), कुल 150 अंक
समय अवधि
2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)
नो नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं होगा.
पासिंग मार्क्स
सामान्य वर्ग: 60% (90 अंक)
OBC, SC, ST, EWS, दिव्यांग व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 55% (82 अंक)
क्यों पड़ी इस स्पेशल TET की जरूरत?
सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 के अपने आदेश में 31 अगस्त 2028 तक सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया है. राज्य में लगभग 1.42 लाख शिक्षक इससे प्रभावित हुए थे. इनमें से करीब 86,000 शिक्षक हालिया सामान्य टीईटी में पास हो गए थे, जिसके बाद अब शेष बचे 56,818 कार्यरत शिक्षकों के लिए यह विशेष अवसर प्रदान किया गया है। (जिन शिक्षकों की सेवा 5 वर्ष से कम बची है, उन्हें छूट दी गई है.
Bureau Report
Leave a Reply