Delhi के पूर्व CS राकेश मेहता ने की आत्महत्या, नोएडा के फ्लैट में मिला शव; मिला सुसाइट नोट

Delhi के पूर्व CS राकेश मेहता ने की आत्महत्या, नोएडा के फ्लैट में मिला शव; मिला सुसाइट नोट

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और 1975 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया. करीब 75 साल के राकेश मेहता का शव सेक्टर 82 में केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में उनके फ्लैट में मिला. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलने पर फेज-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. बता दें कि राकेश मेहता पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अंडर काम किया था. 

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को डायल-112 पर सुसाइड की कॉल आई थी. जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था. अंदर घुसने पर पुलिस ने दरवाजा खोला तो राकेश मेहता मृत पड़े मिले.

मौके पर जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला. बताया जा रहा है किसुसाइड नोट में मानसिक तनाव और कई शारीरिक बीमारियों का जिक्र का जिक्र है. हालांकि, पुलिस अभी सुसाइड के हालात की डिटेल में जांच कर रही है.

घटना के समय राकेश मेहता की पत्नी सुमंती मेहता अपने बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं. जब उनके पति ने बार-बार उनका फोन नहीं उठाया तो कुछ अनहोनी का आभास हुआ. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची.

पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं, घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए. पंचनामा और पोस्टमॉर्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया गया.

राकेश मेहता का प्रशासनिक करियर काफी अच्छा रहा. उन्होंने 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के तौर पर काम किया. 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उस दौरान उन्होंने अहम जिम्मेदारियां संभालीं.

फिलहाल, फेज 2 पुलिस स्टेशन सुसाइड के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है. पुलिस सुसाइड नोट, मौके से मिले सबूतों और परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*