‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा धाम

'हनुमान अंश' की स्टार कास्ट ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, ढोल-नगाड़ों और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा धाम

धारावाहिक ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट ने वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई.  कलाकारों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर धारावाहिक की सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया. अभिनेताओं ने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा और यहां के निवासियों के आतिथ्य की खुलकर तारीफ की.

कलाकारों की टीम ने किए  बाबा विश्वनाथ के दर्शन 

धारावाहिक के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और काशीवासियों के प्यार के लिए आभार जताया.दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य ने कहा, “हनुमान जी के चरित्र को पर्दे पर निभाना मेरे लिए एक बेहद आध्यात्मिक और अद्भुत अनुभव रहा है। हनुमान जी ने ही सब कुछ किया है और उन्हीं की कृपा से यह सब संभव हो पाया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि महादेव और काशीवासियों का स्नेह और आशीर्वाद हमारे शो पर हमेशा बना रहे।”

 कलाकारों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ 
स्टार कास्ट के मंदिर पहुंचने पर फैंस और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच कलाकारों का स्वागत किया गया. इस दौरान मंदिर परिसर में कलाकारों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही.

 पूरी स्टार कास्ट ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता और अलौकिक वातावरण की तारीफ

दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में टीम ने धारावाहिक से जुड़ी अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए. शोभिनव सत्य ने बताया कि हनुमान जी के चरित्र को पर्दे पर निभाना उनके लिए बेहद आध्यात्मिक अनुभव रहा है. उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया. पूरी स्टार कास्ट ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता और यहां के अलौकिक वातावरण की जमकर तारीफ की.  कलाकारों ने काशीवासियों के आतिथ्य और मिले प्यार के लिए भी आभार जताया.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*