अगर आप सैलरीड क्लास और ईपीएफओ (EPFO) मेंबर हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, ईपीएफओ (EPFO) ने अपने व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत कर दी है. इसको लेकर जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिये शेयर की गई है. EPFO की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अब ‘Hello’ लिखते ही ईपीएफओ मेंबर को उसके पीएफ अकाउंट में बैलेंस से लेकर सभी डिटेल तुरंत उसके व्हाट्सएप पर आ जाएगी. इसके अलावा संगठन के सभी सदस्य कर्मचारी और पेंशनर्स ईपीएफओ (EPFO) से दूसरी जरूरी सर्विस और आने वाला हर अपडेट इसी EPFO WhatsApp चैनल के जरिये हासिल कर सकेंगे.
ईपीएफओ (EPFO) अपने मेंबर्स तक पहुंच बढ़ाने और उन्हें सभी सुविधाओं से जुड़ा आसान एक्सेस देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है. इसी क्रम में अब WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिये नई सुविधा दी गई है. इस बारे में ईपीएफओ (EPFO) ने एक्स (X) पोस्ट के जरिये जानकारी देते हुए सब्सक्राइबर्स से व्हाट्सएप चैनल के साथ जुड़ने की अपील की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से की गई पोस्ट में (EPFO X Post) किया गया है, उसमें साफ किया गया है कि व्हाट्सएप चैनल से जुड़कर कर्मचारी लेटेस्ट अपडेट और जरूरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं.
चैनल से इस तरह जुड़ सकते हैं आप
इसके अलावा ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से क्यूआर कोड (EPFO QR Code) भी शेयर किया गया है. इसे स्कैन कर मेंबर इससे जुड़ सकते हैं. ईपीएफओ मेंबर्स सिर्फ क्यूआर कोड के जरिये ही नहीं, बल्कि व्हाट्सऐप चैनल (https://whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y) के लिंक के जरिये कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं.
कैसे काम करेगा यह तरीका?
व्हाट्सऐप चैनल पर आपको ईपीएफ अकाउंट से जुड़ा एक-एक अपडेट मिलेगा. अगर आप भी व्हाट्सएप पर ईपीएफओ की सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो EPFO के रजिस्टर्ड व्हाट्सऐप चैनल से लिंक होकर उस पर ‘Hello’ टाइप करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर EPFO के मैसेज प्राप्त करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
ईपीएफओ डेटाबेस के आधार पर मिलेगा जवाब
आपके मैसेज करने के बाद संगठन पहले वेरिफाई करेगा कि मैसेज यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े रजिस्टर्ड मैसेज के मोबाइल नंबर से आया है या नहीं. यदि मैसेज वेरिफाई हो जाता है तो मेंबर को लोकल लेंग्वेज में आसान मेन्यू ऑप्शन दिखाई देंगे और मेंबर ऑप्शन सिलेक्ट कर सकता है, विवरण जमा कर सकता है या आसान सवालों के जवाब पर क्लिक कर सकता है. इसके बाद ईपीएफओ की तरफ से मैसेज पर काम किया जाएगा और AI चैटबॉट की तरफ से सीधे या ईपीएफओ डेटाबेस में उपलब्ध जानकारी के आधार पर जवाब दिया जाएगा.
किस तरह की जानकारियां मिलेंगी?
व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर आप भी ईपीएफओ (EPFO) से जुड़ी तमाम तरह की सर्विस से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इनमें सबसे खास फीचर यह है कि मेंबर अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस (PF Balance) की पूरी डिटेल हासिल हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा पिछले पांच ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है. वहीं, ईपीएफओ के तहत क्लेम स्टेटस को भी चेक कर सकते है.
Bureau Report
Leave a Reply