DU के सत्यवती कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसप झड़प हो गया. बताया जा रहा है कि जो विवाद कॉलेज परिसर में शुरू हुआ था वो कुछ ही देर में कॉलेज के बाहर तक पहुंच गया. यहां दोनों पक्षों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया. घटना में 3 छात्रों के घायल हुए हैं.
इतना ही नहीं झड़प के दौरान दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई. दोनों गाड़ियों के शीशे टूट गए. एक गाड़ी के आगे और पीछे के शीशों को नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरी गाड़ी का सनरूफ भी टूट गया. घटना के बाद टूटी हुई गाड़ियों की तस्वीरें सामने आई हैं.
कॉलेज में कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, ये पूरा विवाद अंश और भविष्य नाम के दो स्टूडेंट के बीच शुरू हुआ. दोनों सत्यवती कॉलेज में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर में किसी बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही समय में साथ मौजूद छात्रों के बीच विवाद में बदल गया. मामला बढ़ने के बाद छात्र कॉलेज परिसर से बाहर आ गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते झड़प हिंसक हो गई और छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया.
गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़
मारपीट के दौरान सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया. दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. एक गाड़ी के आगे और पीछे के शीशों को नुकसान पहुंचा, जबकि दूसरी गाड़ी का सनरूफ भी टूट गया. घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
3 छात्र घायल
इस हिंसक झड़प में तीन स्टूडेंट्स के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना वाली जगह का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अब विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी है. साथ ही झड़प में शामिल दूसरे छात्रों की पहचान भी की जा रही है. अभी अंश और भविष्य का नाम सामने आया है. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, टूटे गाड़ियों और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Bureau Report
Leave a Reply