माचिस की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चाकूबाजी में चली गई 30 साल के युवक की जान

माचिस की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चाकूबाजी में चली गई 30 साल के युवक की जान

दिल्ली के केशवपुरम से एक मामला सामने आया है, जहां महज माचिस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया. कन्हैया नगर इलाके में दो पक्षों में कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें एक युवक पर चाकू से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अपने गिरफ्त में लिया है.

पुलिस के अनुसार, ये घटना बीते 15 सितंबर की है.  शुरुआती जानकारी के अनुसार, माचिस को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. ये मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसके बाद चाकू से हमला करने की बात सामने आने लगी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.             

एक की मौत, दूसरा घायल
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भवानी प्रसाद उम्र 30 साल के रूप में हुई है. चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना में आसाराम उम्र 32 भी घायल हुआ था. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई.

परिवार वालों ने क्या कहा? 
परिवार वालों के अनुसार, घटना कन्हैया नगर में शराब के ठेके के पास हुई. बताया जा रहा है कि भवानी प्रसाद और आसाराम वहां मौजूद थे. इसी दौरान वहां कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने भवानी से बीड़ी मांगी. आरोप है कि भवानी ने बीड़ी देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर युवकों के बीच बहस शुरू हो गई.

पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है? 
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने भवानी प्रसाद और आसाराम पर चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में भवानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आसाराम को भी चोटें आईं. घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया. वारदात की सूचना मिलने के बाद केशवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. 

पुलिस ने मामले में 3 लोगों को पकड़ लिया है. आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने FIR नंबर 321/2026 दर्ज की है. केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 109(1) के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*