फिलिस्तीन के समर्थन में उड़ाई पतंग, घर पहुंच गई पुलिस; छात्रा से घंटों तक की पूछताछ

फिलिस्तीन के समर्थन में उड़ाई पतंग, घर पहुंच गई पुलिस; छात्रा से घंटों तक की पूछताछ

महाराष्ट्र में फिलिस्तीन के समर्थन में पतंग उड़ाने पर पुलिस एक छात्रा के घर पहुंच गई. मामले को लेकर DCP मोहित गर्ग ने कहा कि जांच कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही की जा रही है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लिया गया है. 

मुंबई की पोस्टग्रेजुएट छात्रा हर्षदा बोराडे ने आरोप लगाया है कि फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित पतंग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुलिस ने बिना नोटिस और वारंट के उनके घर पहुंची और लंबी पूछताछ की. मामले में पुलिस की पूछताछ और युवतियों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा जारी है.  

पतंग उड़ाने को लेकर पूछताछ 

मुंबई के सांताक्रूज इलाके मे रहने वाली पोस्टग्रेजुएट छात्रा हर्षदा बोराडे ने आरोप लगाया है कि फिलिस्तीन के समर्थन में पतंग उड़ाने के कारण उनसे जबरन और नियमों के खिलाफ पूछताछ की गई. 15 सितंबर 2026 को मुंबई के बांद्रा इलाके में गाजा के बच्चों के समर्थन में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दो दिन बाद इसमें शामिल कुछ युवक-युवतियों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ शुरू की.  

पुलिस पर आरोप 

हर्षदा बोराडे का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक वारंट दिखाए सांताक्रूज स्थित उनके घर में प्रवेश किया. उन्होंने दावा किया कि घर और उनके निजी सामान की तलाशी ली गई और आधी रात तक पूछताछ की गई. हर्षदा का यह भी आरोप है कि कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाली उनकी रूम पार्टनर के सामान और निजी चीजों की भी जांच की गई.  

जबरदस्ती घर में घुसने का आरोप 

बोराडे ने कहा कि इसके बाद मकान मालिक ने उनसे कहा है कि वो घर खाली कर दें. हर्षदा ने बताया 15 पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार सुबह 3 बजे तक उनके घर की तलाशी ली. इस दौरान उनको कोई कानूनी नोटिस या वारंट भी पुलिसकर्मियों की ओर से नहीं दिखाया गया. हर्षदा ने कहा जब मैंने उनसे उनकी पहचान पूछी तो उन लोगो ने मना किया और सभी जबरदस्ती घर में घुस गए. उनकी नोटबुक और डायरी जांची गई,किताबों के नाम नोट किए गए,उनके सामान की तस्वीरें ली गईं और वीडियो भी बनाए गए. हालांकि,पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*