पंचकूला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में गृहमंत्री और CM सैनी का भी जिक्र

पंचकूला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में गृहमंत्री और CM सैनी का भी जिक्र

हरियाणा स्थित पंचकूला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. आज सामने आए एक धमकी भरे ई-मेल में पंचकूला के स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई है. ई-मेल सामने आने के बाद स्कूलों और आसपास के संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है.

धमकी भरे ई-मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और BJP के मुख्य कार्यालयों का भी जिक्र किया गया है. संदेश में हरियाणा और पंजाब के राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ भाजपा कार्यालयों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है. ई-मेल में खालिस्तान से जुड़ी आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमकी वाला मेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं. स्कूलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच कर रही हैं और उसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

भेजने वाले की पहचान की जांच

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है. मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान की जांच की जा रही है. धमकी में स्कूलों के अलावा राजनीतिक नेताओं और भाजपा कार्यालयों का भी जिक्र होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं.

पहले भी मिल चुके हैं ऐसे मेल 

गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ और अन्य शहरों के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं. ऐसे मामलों के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉड ने स्कूल परिसरों की जांच की थी. पंचकूला में ताजा धमकी वाला ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*