दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए उनकी एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच चिंता का माहौल बन गया है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें किस बीमारी या परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस पूरे मामले पर समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि वाशु भगनानी ने फिलहाल लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने और उन्हें ‘अकेला’ छोड़ने की अपील की है. परिवार की तरफ से अभी तक उनकी हेल्थ को लेकर कोई डिटेल मेडिकल बुलेटिन या अपडेट जारी नहीं किया गया है. सभी लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उनके हेल्थ ये जुड़ी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. अचानक आई इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है, क्योंकि वे पिछले कुछ समय से अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी एक्टिव नजर आए थे.
Bureau Report
Leave a Reply