बिग बॉस 20: ‘करण वाही से ब्रेकअप मेरे लिए था वरदान…’ उदिति सिंह ने बयां किया अपना दर्द!

बिग बॉस 20: 'करण वाही से ब्रेकअप मेरे लिए था वरदान...' उदिति सिंह ने बयां किया अपना दर्द!

एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनो्ं रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं. शो के प्रीमियर से पहले ऐसी अटकलें थीं कि वह अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड और एक्टक करण वाही के साथ शो में एंट्री करेंगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में उदिति ने करण वाही के साथ अपने रिश्ते के टूटने और इस ब्रेकअप को अपने लिए ‘वरदान’ बताने की वजह पर खुलकर बात की है.

गार्डन एरिया में कंटेस्टेंट स्काउट से बात करते हुए उदिति ने कहा, ‘मेरे लिए यह ब्रेकअप वास्तव में एक वरदान था, क्योंकि इसके बाद मेरा पूरा करियर और मेरी पूरी जिंदगी बदल गई.’

ब्रेकअप और झगड़ों की असली वजह क्या थी?

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उदिति ने आगे बताया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने और करण ने साथ मिलकर एक गोल्डन रिट्रीवर पेट (पालतू कुत्ता) लिया था. उसके आने के बाद दोनों के बीच लड़ाइयां शुरू हो गईं. कोविड के समय सफाई को लेकर दोनों के नियम और तरीके काफी अलग थे. इसके अलावा, दोनों के बीच एज गैप (उम्र का फासला) भी था, जिसकी वजह से करण थोड़े डोमिनेंट थे. उदिति के अनुसार, करण उनसे अक्सर कहते थे कि ‘तुम यह नहीं कर पाओगी’ या ‘तुम्हें नहीं आता!’ पार्टनर से मिलने वाले इस डिमोटिवेशन और विचार न मिलने के कारण हर बात पर झगड़े होने लगे थे.

दोनों की मुलाकात और शादी की बातें कैसे शुरू हुईं?

उदिति ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने लंदन के एक रेस्टोरेंट को लेकर करण को इंस्टाग्राम पर डीएम (DM) किया था. इसके बाद जब करण तीन दिनों के लिए लंदन आए, तो वे दोस्तों के साथ शॉपिंग पर गए और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. दो महीने बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. लॉकडाउन के दौरान उदिति भारत शिफ्ट हो गईं और एक्टर के करीब रहने के साथ-साथ एक एमएनसी में नौकरी तलाशने लगीं. दोनों शादी को लेकर भी काफी गंभीर थे, लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया. यह बात बताते हुए उदिति की आंखों में आंसू आ गए, जिसके बाद माही और अन्य घरवालों ने उन्हें गले लगाकर संभाला.

करण वाही और उदिति के रिश्ते का क्या इतिहास है?

करण वाही और उदिति सिंह लगभग दो साल से अधिक समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. करण वाही फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं. उन्हें ‘रीमिक्स’, ‘दिल मिल गए’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 13’ में भी बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*