Lock Upp 2 पग्लू : बॉलीवुड की ‘मास्टरमाइंड’ फराह खान की OTT पर धाक, बोलीं- ‘कंटेंट देना तो खून में शामिल है’

Lock Upp 2 पग्लू : बॉलीवुड की 'मास्टरमाइंड' फराह खान की OTT पर धाक, बोलीं- 'कंटेंट देना तो खून में शामिल है'

बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अक्सर अपने बेबाक अंदाज और कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक्टर रितेश देशमुख के साथ फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ को होस्ट किया था. शो खत्म होने के बाद FICCI फ्रेम्स के मंच पर एक खास बातचीत के दौरान फराह ने इस शो से जुड़े अपने एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि इस शो को होस्ट करना उनके लिए किसी ड्रीम जॉब जैसा था और इसने न सिर्फ उनके करियर को एक नया मोड़ दिया, बल्कि घर पर उनके टीनेज बच्चों संग उनके रिश्ते को भी पूरी तरह से बदला दिया.

फराह ने इस बातचीत में बेहद बेबाकी से ये एकसेप्ट किया कि उन्होंने शो का पहला सीजन कभी नहीं देखा था, क्योंकि उस समय उनके पास वो ऐप ही मौजूद नहीं था. लेकिन जब दूसरा सीजन उनके पास आया, तो उन्होंने बिना सोचे हां कह दिया. अपने इस फैसले और एंटरटेनमेंट के लिए अपने जुनून को बयां करते हुए फराह ने कहा, ‘मैंने फिल्में बनाई हैं, यूट्यूब किया है और टीवी पर भी काफी काम किया है, लेकिन ‘लॉक अप’ हम दोनों का सपना था. क्योंकि हम रियलिटी शो के दीवाने हैं. मैं हर रियलिटी शो देखती हूं. मुझे लगता है कि कहानी सुनाना, कंटेंट देना और मनोरंजन करने की चाहत मेरे खून में है. मैं किसी को एक पल के लिए भी बोर नहीं होने दे सकती.’

यूट्यूब और अनक्रिप्टेड जेल का एक्सपीरियंस

फराह ने आगे कहा कि उन्हें ऑडियंस को बांधकर रखना बखूबी आता है, चाहे फिर वो उनकी फिल्में हों या फिर यूट्यूब वीडियो. अपनी इसी आदत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्मों के सेट पर भी वो कलाकारों को लंबे ब्रेक नहीं लेने देती थीं. शो के फॉर्मेट और रितेश देशमुख के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसीलिए यूट्यूब मेरे लिए बहुत आसान रहा. हमारे पास कोई स्क्रिप्ट नहीं होती, हम बस शूटिंग शुरू कर देते हैं और सब एक ही टेक में हो जाता है. लेकिन ‘लॉक अप’ में बहुत सारी एडवाइज और इनपुट आए कि किसी को कैसा व्यवहार करना चाहिए. लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में रितेश को पता चल गया कि उन्हें कैसा व्यवहार करना है और मुझे वो मिल गया जो मैं करना चाहती थी.’

रितेश संग जुगलबंदी,  इंसानी फितरत का आईना

शो के दौरान फराह खान हमेशा ऑडियंस की सीधी आवाज बनकर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती थीं. हालांकि कई बार वो काफी एग्रेसिव भी हो जाती थीं, जहां रितेश उन्हें संभालते नजर आते थे. इस एक्सपीरियंस को बेहद खास बताते हुए फराह खान ने कहा, ‘हमने खूब मस्ती की और मेरे लिए ‘लॉक अप’ अब तक का सबसे बेहतरीन रियलिटी शो था, जिसे मैंने न सिर्फ किया बल्कि देखा भी. इसने इंसानी स्वभाव, सस्पेंस और ट्रेडिशनल के बारे में बहुत कुछ कहा. उस शो में हर लड़के का हैरेसमेंट हुआ था और इसे इतने अलग तरीके से सामने लाया गया.’

‘लॉक अप’ ने बनाया टीनेजर्स के बीच पॉपुलर

इस शो को होस्ट करने का सबसे बड़ा फायदा फराह को अपने घर और पर्सनल लाइफ में मिला. चार साल के लंबे गैप के बाद जब ‘लॉक अप 2’ नेटफ्लिक्स पर नए कलेवर में लौटा, तो इसने यंग ऑडियंस के बीच तहलका मचा दिया. फराह ने मुस्कुराते हुए बताया कि कैसे इस शो ने उन्हें उनके बच्चों और उनके दोस्तों की नजरों में कूल बना दिया. फराह ने आखिर में कहा, ‘इससे मुझे ये फायदा हुआ कि मैं अपने बच्चों और उनके दोस्तों के बीच फेमस हो गई. क्योंकि मैं जहां भी जाती, सारी यंग लड़कियां आकर कहतीं कि हम सब लॉक अप पग्लू हैं.’

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*