क्यों हिला डाला ना!: थलाइवा की ‘जेलर 2’ से पीछे हटी धनुष-ममूटी की OM, मेकर्स ने लॉक की नई तारीख

क्यों हिला डाला ना!: थलाइवा की 'जेलर 2' से पीछे हटी धनुष-ममूटी की OM, मेकर्स ने लॉक की नई तारीख

जब बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे आमने-सामने आ रहे हों, तो कड़ी टक्कर होना तय है. लेकिन इस बार बात सिर्फ कमाई की नहीं, बल्कि सीनियर एक्टर्स के इज्जत और सम्मान की भी थी. रजनीकांत की मोस्टअवेटेड और मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘जेलर 2’ की दीवानगी को देखते हुए धनुष और ममूटी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘ओम – चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड’ के मेकर्स ने बहुत ही समझदारी भरा फैसला लिया है. और इस बड़े क्लैश से खुद को पीछे कर लिया. 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस एक्शन थ्रिलर की डेट को मेकर्स नेअब आगे खिसका दिया है.

शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने फैंस को आखिरकार वो राहत भरी खबर दे ही दी, जिसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म निर्माताओं ने ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ अब 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस ऐलान के साथ ही धनुष और ममूटी का एक बेहद दमदार और नया पोस्टर भी जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया. फैंस अब नवंबर के महीने का काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं.

रजनीकांत के सम्मान में पीछे हटे धनुष

ये पूरा क्लैश टालने की सबसे बड़ी वजह रजनीकांत की ‘जेलर 2’ थी, जो 15 अक्टूबर को आ रही है. ‘जेलर’ के पहले पार्ट ने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का तूफानी बिजनेस किया था, इसलिए इसके सीक्वल से भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है. धनुष ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फीलिंग्स को बताते हुए लिखा कि थलाइवा रजनीकांत के लिए उनके दिल में अपार सम्मान है. जब सुपरस्टार की फिल्म ठीक एक दिन पहले आ रही हो, तो उनके सम्मान में अपनी फिल्म को आगे बढ़ाना ही सबसे सही फैसला था.

दिवाली के महासंग्राम से भी बनाई दूरी

मेकर्स ने सिर्फ रजनीकांत ही नहीं, बल्कि बाकी बड़ी फिल्मों के बिजनेस का भी ख्याल रखा है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ‘ओम’ दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है, लेकिन टीम ने इस विचार को भी टाल दिया है. दिवाली पर पहले से ही हिंदी सिनेमा की मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण पार्ट वन’ और सूर्या स्टारर ‘सीन’ (SEEN) का आना तय था. धनुष ने साफ शब्दों में कहा कि सूर्या सर ने अपनी रिलीज डेट पहले अनाउंस की थी और वो किसी दूसरी फिल्म का हक नहीं मारना चाहते हैं.

इंडस्ट्री के भले के लिए लिया गया ये फैसला

धनुष के इस कदम की आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जमकर तारीफ हो रही है. उनका मानना है कि बड़ी फिल्मों के बीच आपसी समझ और सम्मान का होना बहुत जरूरी है, ताकि सिनेमा और डिस्ट्रीब्यूटर्स दोनों का फायदा हो सके. बेवजह के क्लैश से बचकर अब ‘ओम’ को नवंबर में एक क्लियर और बड़ा स्पेस मिलेगा. ममूटी और धनुष के फैंस भले ही थोड़े से निराश हों, लेकिन वो जानते हैं कि 20 नवंबर को जब ये थ्रिलर रिलीज होगी, तो बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाका होना तय है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*