पर्दा गिरा तो छलक पड़े आंसू! ‘Drishyam 3’ के एंड में ऐसा क्या लिखा कि रो पड़ीं डायरेक्टर की पत्नी?

पर्दा गिरा तो छलक पड़े आंसू! 'Drishyam 3' के एंड में ऐसा क्या लिखा कि रो पड़ीं डायरेक्टर की पत्नी?

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ का तीसरा और आखिरी भाग रिलीज हुआ. इस फिल्म ने रिलीज होते ही महज तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली, जिससे इसका आंकड़ा 270 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है और आगे लगातार कमाई जारी है. ऑडियंस का दिमाग घुमा देने वाली इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्हें इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन और ट्विस्ट के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं. लेकिन कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के बाद फिल्म खत्म होते ही उन्होंने अपनी पत्नी शिवलेका ओबेरॉय के लिए एक स्पेशल मैसेज शेयर किया, जिसे सिनेमाहॉल में देखकर उनकी पत्नी इमोशनल हो गईं. 

अभिषेक पाठक की पत्नी शिवलेका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल मैसेज शेयर कर अपनी खुशी और प्यार को जाहिर किया. शिवलेका ने उस एंड क्रेडिट को इंस्टा पर शेयर किया, जिसमें उनके पति ने आखिर में थैंक्यू मैसेज लिखा है और उन्हें इस पूरी जर्नी में सपोर्ट करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है.

शिवलेका का डायरेक्टर पति के लिए प्यार 

अभिषेक पाठक की पत्नी शिवलेका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जब मैंने इसे बड़े पर्दे पर देखा, तो मेरी आखों में आंसू आ गए और मुझे मिल रहे मैसेज से साफ है कि अकेली नहीं हूं, जिसे ये बहुत ही खास लगा है.’ उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा, ‘जब आपने ये सफर शुरू किया था, तब हमारे सामने बहुत कुछ आने वाला था. कई चीजों का त्याग करना पड़ा, मुश्किल दिन आए, एक-दूसरे से दूर रहना पड़ा और कई ऐसे पल आए, जिन्होंने हमें टेस्ट किया. लेकिन इन सबके बावजूद, मुझे आप पर, आपकी सोच पर और आप जो कुछ भी बना रहे थे, उस पर पूरा भरोसा था.’

अभिषेक की पत्नी होने पर गर्व महसूस करती हैं शिवलेका

शिवलेका ने अभिषेक पाठक की तारीफ करते हुए आगे लिखा, आज पुरी दुनिया को आपकी क्रिएटिविटी का जश्न मनाते हुए देखकर, वो सब कुछ सही लगता है और कभी -कभी मैं आरिका (बेटी) को देखकर सोचती हूं… एक दिन वो कितना ग्रेटफूल महसूस करेगी, ये जानकर कि उसके पिता ने ‘दृश्यम’ जैसी फिल्म को डायरेक्ट किया था. आपकी पत्नी होने पर मुझे बहुत गर्व है!’

बेटी के जन्म पर शेयर किया था खास पोस्ट

जिन लोगों को पता नहीं है उनको बता दें, इस साल अप्रैल माह में अभिषेक पाठक और शिवलेका ओबेरॉय के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है. उस खास मौके पर उन्होंने बेटी के जन्म की गुड न्यूज शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा था, ‘एक पल में हमारे दिलों एक नया मतलब मिल गया! बहुत सारा प्यार और ग्रेटफुनेस के साथ, हम अपनी अनमोल बेटी का वेलकम करते हैं. धन्य माता-पिता शिवलेका और अभिषेक’. डायरेक्टर अभिषेक और शिवलेका ने साल 2023 में गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. उनकी मुलाकात फिल्म ‘खुदा हाफिज’ पर काम के दौरान हुई थी, जिसके डायरेक्शन भी अभिषेक ने किया था. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*