कियारा आडवाणी: 35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री, खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा की जानकारी

कियारा आडवाणी: 35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री, खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा की जानकारी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने बुधवार सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर की। पोस्ट सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं।

कपल ने शेयर किया पोस्ट
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें कपल के हाथ पर एक छोटे से बच्चे के सॉक्स रखे हैं और उनकी बेटी सराया ने भी उसे पकड़ रखा है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला है। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजार से भरा हुआ है।’

सितारों ने दी कपल को बधाई

कियारा और सिद्धार्थ के पोस्ट पर रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, ‘वाह, यह बहुत अच्छी खबर है।’ इनके अलावा करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर और मसाबा गुप्ता समेत कई हस्तियों ने बधाई देते हुए अपना प्यार लुटाया।

2025 में दिया था बेटी सराया को जन्म
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने शादी के लगभग दो साल बाद जुलाई 2025 में बेटी सराया मल्होत्रा का स्वागत किया था। अब सराया के जन्म के डेढ़ साल बाद यह कपल फिर माता-पिता बनने वाले हैं। 

सलमान ने सिद्धार्थ से कही थी ये बात
कुछ समय पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में अपनी फिल्म ‘द वन’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। उस दौरान अभिनेता ने सलमान खान के साथ पिता बनने के अनुभव को शेयर किया था। सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे बेहतरीन रोल है। 

उन्होंने बेटी सराया अब करीब 15 महीने की हो चुकी है और अब वह नई चीजें सीख रही है। तभी सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से कहा था कि उम्मीद है कि वह जल्द ही एक और बेबी का वेलकम करेंगे। अभिनेता की यह बात सुनकर सिद्धार्थ मुस्कुरा गए थे।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*