दिल्ली के इस Metro Station पर 4 लाइनों का होगा इंटरचेंज, NCR की कनेक्टिविटी होगी आसान

दिल्ली के इस Metro Station पर 4 लाइनों का होगा इंटरचेंज, NCR की कनेक्टिविटी होगी आसान

केंद्रीय सचिवालय आने वाले समय में दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन होने वाला है. अभी फिलहाल केंद्रीय सचिवालय पर येलो लाइन और वायलेट लाइन का इंटरचेंज है. वहीं मेट्रो फेज 5-B का काम पूरा होने के बाद ये दिल्ली का पहला स्टेशन होगा, जहां पर चार लाइनों के इंटरचेंज की सुविधा मौजूद होगी. ऐसा होने के बाद से दिल्ली के अलावा एनसीआर के दूसरे शहरों में भी मेट्रो कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी. इससे लोगों को भी काफी फायदा होगा.  
           
किस कॉरिडोर पर चल रहा काम? 
इस समय दिल्ली का कश्मीरी गेट एक ऐसा मेट्रो स्टेशन है, जहां ट्रिपल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है. यहां पर रेड, येलो और वायलेट लाइन के लिए आप इंटरचेंज कर सकते हैं. बता दें कि फेज-4 में कई कॉरिडोर का काम चल रहा है. वहीं पिछले साल दिसंबर में फेज 5-ए के अंदर लगभग 16 किलोमीटर लंबाई के तीन कॉरिडोर आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी से आइजीआइ एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज को परमिशन दी गई थी. इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.      

कितने हो जाएंगे इंटरचेंज?  
इसके बन जाने के बाद से केंद्रीय सचिवालय, लाजपत नगर, आजादपुर, इंद्रलोक और नई दिल्ली में भी ट्रिपल इंटरचेंज की सुविधा होगी. लोगों को होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा. वहीं इसके बाद से दिल्ली में ट्रिपल इंटरचेंज वाले स्टेशनों की संख्या एक से बढ़कर छह हो जाएगी.    

सरकार से कितने कॉरिडोर को मिली मंजूरी?   
दिल्ली सरकार ने इस साल मई में फेज 5-B के अंतर्गत 7 कारिडोरों को मंजूरी दी थी, जिसमें किशनगढ़–केंद्रीय सचिवालय और जोरबाग–मीठापुर कॉरिडोर भी शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कॉरिडोर का काम साल 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसका काम पूरा होने के बाद केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर नए कॉरिडोर के साथ-साथ वायलेट लाइन, येलो लाइन और मजेंटा लाइन का इंटरचेंज उपलब्ध होगा.

यहां भी बनेगा चार लाइनों का इंटरचेंज स्टेशन
दूसरी तरफ जोरबाग-मीठापुर करिडोर पर लाजपत नगर में भी नया स्टेशन आने वाले समय में बनेगा. इस समय यहां पर पिंक लाइन (रिंग मेट्रो) और वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) का इंटरचेंज मौजूद है. वहीं यहां गोल्डन लाइन (लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लाक) का निर्माण कार्य जारी है. जैसे ही यहां पर निर्माणाधीन और प्रस्तावित कॉरिडोर बन जाएगा, वैसे ही ये स्टेशन भी चार लाइनों का इंटरचेंज बन जाएगा.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*