सीएम मान का आरोप: प्रताड़ित करने के लिए दो घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठाया, कस्टम हेड ज्ञानेश कुमार के सगे भाई

सीएम मान का आरोप: प्रताड़ित करने के लिए दो घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठाया, कस्टम हेड ज्ञानेश कुमार के सगे भाई

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीएम मान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए दो घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठाया गया।

मान ने कहा कि कस्टम के हेड मनीष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सगे भाई हैं। ऐसे में जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने बदला ले लिया। मान ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मेरा सामान चेक किया गया मगर उसमें से कस्टम के अधिकारियों को कुछ नहीं मिला।

पेरिस से लाैटने पर रोकने का था आरोप
दरअसल आप ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर जान-बूझकर तीन घंटे रोका गया और उसके बाद 50,000 रुपये का चालान भी काट दिया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जुर्माना क्यों लगाया गया है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा था कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर स्तर पर पंजाब के साथ धक्केशाही करती है। पहले दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल तक किसानों को जबरन बैठाकर रखा गया और फिर पंजाब के हक के फंड जारी नहीं किए गए। पन्नू ने कहा कि अब तक कम से कम चार बार सीएम मान को विदेश यात्रा की इजाजत इसलिए नहीं दी गई क्योंकि भाजपा सरकार को डर है कि अगर मुख्यमंत्री विदेश गए तो वहां से निवेश और फंड लाकर पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाएंगे।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*