पंजाब आप ने फूंका चुनावी बिगुल: 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, मान धुरी से लड़ेंगे; जानें किस-किसका नाम आया

पंजाब आप ने फूंका चुनावी बिगुल: 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, मान धुरी से लड़ेंगे; जानें किस-किसका नाम आया

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। सूची सीएम भगवंत मान ने जारी की। इसमें 40 उम्मीदवारों के नाम हैं।

आप प्रदेश अध्यक्ष का नाम शामिल नहीं
सीएम भगवंत मान का नाम पहली सूची में शामिल है। मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम पहली लिस्ट में शामिल नहीं है। 

अजनाला से कुलदीप धालीवाल, नकोदर से इंदरजीत मान को टिकट
बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डाॅ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत काैर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को टिकट मिला है।

होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी, बलाचाैर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, मोहाली से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा का नाम शामिल
अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह संधू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना नाॅर्थ से चाैधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से अमनदीप काैर अरोड़ा, धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह लाड़ी, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवाना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवा, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर काैर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली, भदाैड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सर्वे में जिन उम्मीदवारों पर लोगों ने विश्वास जताया, उन्हें दी टिकट 
सीएम भगवंत मान ने बैठक के बाद कहा कि सर्वे के बाद ही यह टिकटें दी गई है। जिन उम्मीदवारों को सर्वे में लोगों ने विश्वास जताया जताया है, उन्हें उम्मीदवारी सौंपी गई है। सभी उम्मीदवारी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह इस बाद भी दोबारा चुनकर आएंगे। नए चेहरे को भी टिकट मिलेगी। आम आदमी पार्टी खुद ही नई है इसलिए पार्टी में हर नेता को आगे आने का मौका दिया जाएगा। 

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के आरोपों पर कि प्रदेश में विकास कार्य नहीं हो पाएं हैं, मान ने कहा कि पंजाब जाकर देख सकते हैं कि सूबे का कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां पर काम न हुआ है। थापर और सीचेवाल मॉडल के तहत गांवों में भी काम करवाए गए हैं। युवाओं को नौकरी, आम आदमी क्लीनिक खोले गए और स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। कांग्रेस हमेशा ही झूठे आरोप लगाती रही है। 

मान ने कहा कि पहले उम्मीदवार घोषित करने से पार्टी प्रत्याशियों को लोगों तक जाने और पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को पहुंचाने का मौका मिलेगा। कांग्रेस आखिरी समय तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाती है क्योंकि उन्हें बगावत होने का डर रहता है।

शिअद-भाजपा दोनों जीरो, गठबंधन से भी नतीजा जीरो : मान
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीरो में जीरो जोड़ो या घटाओ, नतीजा जीरो ही रहता है। शिअद और भाजपा दोनों जीरो हैं। ऐसे में दोनों दल साथ आते हैं तो भी चुनावी नतीजा जीरो ही रहेगा। मान ने तंज कसा कि गठबंधन होने पर क्या नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर भाजपा नेता अमित शाह और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया एक मंच पर दिखाई देंगे?

उम्मीदवारों के चयन के साथ पार्टी ने चुनावी संगठन को सक्रिय करने की रणनीति भी बनाई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह-छह सेक्टर इंचार्ज नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। ये इंचार्ज सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज पर लोगों से फीडबैक लेकर नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। वहीं, एक नवंबर से महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ी महिला स्वयंसेविकाओं को सक्रिय किया जाएगा।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*