राइज एंड फॉल 2: शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये; जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

राइज एंड फॉल 2: शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये; जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

वीरेंद्र सहवाग के शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का छह सप्ताह लंबा सफर शुक्रवार को खत्म हो गया। शहजाद पूनावाला इसके विजेता बने हैं। उन्होंने ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि जीती। ‘नागिन 7’ की अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि ‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे।

इनामी राशि का क्या करेंगा पूनावाला?
शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल 2’ में इनामी राशि के तौर पर 35 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह यह रकम बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर देंगे। इस रियलिटी शो का पहला सीजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था।

कितने नंबर पर हैं स्वरा भास्कर?
छह सप्ताह तक उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद, शहजाद पूनावाला ‘राइज एंड फॉल 2’ के विजेता बने हैं। शहजाद की दोस्त स्वरा भास्कर चौथे स्थान पर रहीं, जबकि करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे। शहजाद ने स्वरा भास्कर के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता के साथ गेम में एंट्री की थी। शुरुआत में दोनों के बीच काफी अनबन रही लेकिन शो के दौरान जब वे दोस्त बन गए, तो पूरा गेम ही बदल गया। शहजाद गेम में काफी एक्टिव रहे। पहले ही दिन सिवेट तोमर के साथ उनकी लड़ाई काफी चर्चा में रही।

शहजाद रखते थे बेबाक राय
शहजाद अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते थे। उन्हें अक्सर गेम का ‘मास्टरमाइंड’ माना जाता था। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ प्रतिद्वंद्विता और गौतम गुलाटी के साथ उनके जटिल समीकरण काफी चर्चा का विषय रहे।

कौन थे शो के प्रतिभागी?
शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के अन्य प्रतियोगी सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जयसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुदाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक थे।

‘राइज एंड फॉल 2’ के बारे में जानकारी

  • अमेजन प्राइम का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ ‘अमीरों और गरीबों’ के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 
  • इसमें प्रतिभागियों को ‘कामगारों’ और ‘शासकों’ में बांटा जाता है। 
  • पूरे सीजन में कामगार ऊपर उठने की कोशिश करते हैं, जबकि शासकों को खुद को नीचे गिरने से बचाना होता है।
  • इस सीजन को वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया था।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*