दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली: एक्यूआई 400 पार, पीएम 2.5 डब्ल्यूएचओ सीमा से 51 गुना अधिक

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली: एक्यूआई 400 पार, पीएम 2.5 डब्ल्यूएचओ सीमा से 51 गुना अधिक

दिवाली की रात आतिशबाजी का असर सोमवार तड़के दिल्ली की हवा पर साफ दिखाई दिया। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 4:20 बजे आईटीओ का एक्यूआई 406 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। वहीं, शहर के कई अन्य इलाकों में हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रही।

सुबह के समय कई जगह धुंध की मोटी परत छाई रही और दृश्यता भी प्रभावित हुई। वहीं सुबह 6:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई, जबकि एक दिन पहले इसी समय यह 700 मीटर थी। यानी एक दिन में दृश्यता में 650 मीटर की गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मेटार आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग में घना कोहरा दर्ज किया गया। वहीं, पालम में दृश्यता 800 मीटर से घटकर 400 मीटर रह गई। यहां मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।

दिवाली की रात और अगले दिन कितना एक्यूआई?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह रिंग रोड पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370, डीएनडी फ्लाईओवर पर 338, आरके पुरम में 364 और मयूर विहार में 337 दर्ज किया गया। ये सभी क्षेत्र ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 293 रहा, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रात एक बजे के आंकड़ों के मुताबिक, अलीपुर में 413, आनंद विहार में 352, अशोक विहार 340, आया नगर 352, बदरपुर 354, बवाना 434, चांदनी चौक 430, डीटीयू 430, द्वारका सेक्टर-8 में 393 एक्यूआई दर्ज किया गया। वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 323, आईटीओ 407, जहांगीरपुरी 447, लोधी रोड 362, मुंडका 405, ओखला फेज-2 में 364, पटपड़गंज में 421, पंजाबी बाग 416, रोहिणी 442, विवेक विहार 442, नरेली 392, नॉर्थ कैंपस 445 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एनसीआर के शहरों में एक्यूआई का स्तर
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-62 शहर का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 427 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा के सेक्टर 110 में रात एक बजे 321, सेक्टर 116 में 292, सेक्टर 125 में 296, सेक्टर 150 में 315, सेक्टर-1 में 301, सेक्टर 39 में 301, सेक्टर 62 में 445 एक्यूआई दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में भी हवा की हालत खराब है। गोविंदपुरम में 342, इंदिरापुरम में 317, लोनी में 390 , संजय नगर में 287, वसुंधरा में 300 और वेव सिटी में 378 एक्यूआई दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह तीन बजे के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में हाल ही में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया। सेक्टर 51 में 263, टेरी ग्राम में 372, विकास सदन में 344 एक्यूआई दर्ज किया गया।

सफदरजंग में 50 मीटर, पालम में 400 मीटर दृश्यता
आईएमडी के मुताबिक, सोमवार सुबह 6:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 50 मीटर रही, जबकि पालम में यह 400 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग में दृश्यता एक दिन पहले के मुकाबले 650 मीटर और पालम में 400 मीटर कम हुई। सफदरजंग में रात 10:30 बजे से दृश्यता एक हजार मीटर से नीचे बनी हुई थी। वहीं, पालम में आधी रात से दृश्यता एक हजार मीटर से कम दर्ज की गई।

शांत हवाओं के बीच बढ़ा कोहरे का असर
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में हवा शांत रही, जबकि पालम में हवा की दिशा बदलती रही और गति करीब दो नॉट दर्ज की गई। आईएमडी के मानकों के अनुसार, 500 से 999 मीटर दृश्यता को हल्का, 200 से 499 मीटर को मध्यम और 50 से 199 मीटर को घना कोहरा माना जाता है। 50 मीटर से कम दृश्यता होने पर बहुत घना कोहरा दर्ज किया जाता है।

अक्षरधाम में पीएम-2.5 का स्तर 51 गुना ज्यादा
दिवाली की रात प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा अक्षरधाम में दर्ज पीएम-2.5 के स्तर से लगाया जा सकता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात 11 बजे यहां पीएम-2.5 का स्तर 760.99 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह डब्ल्यूएचओ की 24 घंटे की निर्धारित सीमा 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से करीब 50.73 गुना अधिक है।

राजीव चौक और साउथ एक्सटेंशन में भी हवा बहुत खराब
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार तड़के 1:30 बजे राजीव चौक का एक्यूआई 381 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 4 बजे साउथ एक्सटेंशन में यह 360 रहा। दोनों इलाके बहुत खराब श्रेणी में रहे। इंद्रलोक समेत कई इलाकों में सुबह धुंध की मोटी परत दिखाई दी।

ग्रैप-3 लागू, फिर भी पटाखों से बढ़ा प्रदूषण
दिल्ली-एनसीआर में छह नवंबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू है। इसके बावजूद दिवाली की रात देर तक आतिशबाजी हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर स्वीकृत पटाखों के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति तय शर्तों और समय-सीमा के साथ दी थी। अदालत ने नौ नवंबर से पूर्ण प्रतिबंध बहाल करने का भी निर्देश दिया था। दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने लोगों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने की अपील की थी।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुबह दर्ज एक्यूआई

इलाका        एक्यूआई   श्रेणी
बुराड़ी क्रॉसिंग    441गंभीर
विवेक विहार437गंभीर
डीटीयू  434गंभीर
नॉर्थ कैंपस433गंभीर
जहांगीरपुरी433गंभीर
रोहिणी  430गंभीर
आईटीओ406गंभीर
आरके पुरम364बहुत खराब
लोधी रोड370बहुत खराब
आनंद विहार335बहुत खराब

नोट- ये अलग-अलग समय पर सुबह दर्ज किए गए निगरानी केंद्रों के आंकड़े हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*