आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज: दिल्ली में बैठक के बाद शाम को होगी जारी, मंत्रियों समेत 20 नाम संभव

आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज: दिल्ली में बैठक के बाद शाम को होगी जारी, मंत्रियों समेत 20 नाम संभव

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। नई दिल्ली में शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद इसका एलान किया जाएगा। बैठक में सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, आज की लिस्ट में सभी मंत्रियों समेत 20 नाम शामिल होंगे।  

इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसमें सीएम भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं था। 

पहली लिस्ट के बाद हुए थे तीन इस्तीफे
पहली लिस्ट आने के बाद आप के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

पहली सूची में आम आदमी पार्टी ने बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डाॅ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत काैर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को टिकट दिया है।

होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी, बलाचाैर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, मोहाली से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा को मिल चुका है टिकट 
अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह संधू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना नाॅर्थ से चाैधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से अमनदीप काैर अरोड़ा, धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह लाड़ी, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवाना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवा, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर काैर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली, भदाैड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार बनाया गया है। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*