मुंबई: देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई हाल ही में श्लोका मेहता के साथ हुई. इस सगाई समारोह में राजनेताओं, बड़े उद्योगपतियों, खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों से लेकर बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर इसमें चार-चांद लगाए. एंटिलिया में हुए सगाई समारोह में कई स्टार किड्स भी पहुंचे थे. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सचिन तेंदुलकर की बिटिया सारा तेंदुलकर ने इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा सुर्खियां लूटीं. नव्या नवेली ने जहां बॉलीवुड सितारों और अंबानी परिवार के साथ मंच पर डांस किया तो वहीं सारा तेंदुलकर ने भी अपने दोस्तों के साथ जमकर धमाल मचाया.इस सगाई के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का है, जिसमें सारा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सारा तेंदुलकर के साथ एक्टर और कॉमेडियन जावेद जाफरी की बेटी अलाविया भी नजर आ रही हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकाश अंबानी की सगाई के फंक्शन में सारा तेंदुलकर और अलाविया जाफरी दोनों फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के गाने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.
बता दें कि आकाश अंबानी की सगाई में सारा तेंदुलकर की एंट्री का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. इस फंक्शन में सारा पिंक कलर का लहंगा पहनकर पहुंची थीं. पिंक कलर के लहंगे के साथ सारा ने इयरिंग पर नेकलेस पहना था और माथे पर छोटी-सी बिंदी भी लगाई थी. साथ ही गोल्डन कलर का क्लच भी कैरी किया था.
सचिन तेंदुलकर के साथ सारा तेंदुलकर की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई.
जावेद जाफरी की बेटी अलाविया के साथ सारा तेंदुलकर.
इससे पहले भी सारा तेंदुलकर का शिल्पा शेट्टी के एक वीडियो खूब पसंद किया गया था. इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया था. इस वीडियो में सारा और शिल्पा संडे के दिन लंदन में आइसक्रीम और ‘बुड्ढी के बाल’ खाती नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड सितारों के साथ नव्या नवेली ने भी डांस किया था.बता दें कि इससे पहले मार्च में गोवा में हीरा व्यवसायी रसेल मेहता की बेटी श्लोका और मुकेश के बेटे आकाश ने एक अनौपचारिक समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी. हालांकि, इस साल शादी होने की उम्मीद है, लेकिन अंबानी परिवार ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है.
Bureau Report
Leave a Reply