मनमुटाव और विवाद भूल ‘जंग-केजरी’ ने साथ किया सुबह का नाश्ता, इधर नए LG को लेकर बना सस्पेंस

मनमुटाव और विवाद भूल 'जंग-केजरी' ने साथ किया सुबह का नाश्ता, इधर नए LG को लेकर बना सस्पेंसनईदिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह राजनिवास जाकर उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। जंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने फिर से शैक्षिक क्षेत्र में लौटने की इच्छा जताई है। 

उपराज्यपाल बनने से पहले जंग जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति थे। केजरीवाल और जंग के बीच मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। 

केजरीवाल ने बाद में कहा कि जंग ने नाश्ते पर बुलाया था। उन्होंने उपराज्यपाल के इस्तीफे पर कहा कि उन्होंने निजी कारणों से त्यागपत्र दिया है। 

मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर लगातार टकराव रहा था। दोनों के बीच अधिकारों की लड़ाई न्यायालय तक पहुंची। जंग के इस्तीफा दिए जाने पर केजरीवाल ने आश्चर्य व्यक्त किया था और उन्हें भविष्य की शुभकामनायें दी थी। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*