सोनाक्षी सिन्हा अपने पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर कर रहीं है सगाई!

सोनाक्षी सिन्हा अपने पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर कर रहीं है सगाई!मुंबई: इस साल अपने एक्शन के लिए सुर्खियों में रहीं सोनाक्षी सिन्हा 2017 में बहुत बड़ा धमाका करने वाली हैं। बी-टाउन में ये गॉसिप तेज़ी से फैल रही है कि सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ सगाई कर लेंगी।

सोनाक्षी अपने दबंग अंदाज़ और बेबाक़ बातों के लिए मशहूर रहती हैं। पापा शत्रुघ्न सिन्हा के अंदाज़े-बयां की झलक सोना की पर्सनेलिटी में ख़ूब झलकती है और उनका ये क़दम इस बात को पुख्ता भी करता है। 

मीडिया में भी इस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं कि सोनाक्षी फरवरी में बंटी के साथ सगाई कर सकती हैं। वैसे सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स ख़ुश नहीं हैं। इसकी वजह ये है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाक़शुदा हैं। इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का फ़ासला भी काफी है। बंटी और सोना के बीच पिछले कुछ महीनों में नज़दीकियां ज़्यादा बढ़ गई हैं। दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है।

उस वक़्त भी इंगेजमेंट की ख़बरें आई थीं। हालांकि एक इंटरव्यू में जब सोनाक्षी से बंटी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स के साथ कहा था- ”आपको मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्या? नहीं ना! फिर? क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिल गया।”

बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग की कहानी 2012 में शुरू हुई थी। दोनों को एक साथ देखने के बाद ये अफ़वाहें शुरू हुई थीं। बताते चलें कि बंटी सलमान ख़ान के छोटे भाई सोहेल ख़ान की बीवी सीमा ख़ान के भाई हैं। बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। बंटी की शादी अंबिका चौहान से हुई थी, जिसमें सलमान भी शामिल हुए थे। ये शादी 4 साल चली। फिलहाल सोनाक्षी सलमान के साथ द बैंग टूर पर जाने वाली हैं।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*