रणवीर सिंह की जगह, इस अभिनेता ने गाया दीपिका के लिए बर्थडे सॉन्ग!

रणवीर सिंह की जगह, इस अभिनेता ने गाया दीपिका के लिए बर्थडे सॉन्ग!मैक्सिको: दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड के प्रमोशन में कुछ ऐसी बिजी हुई कि उन्होंने अपना जन्मदिन भी नहीं मनाया। दीपिका पादुकोण के लिए उनका यह जन्मदिन काफी यादगार रहा। उनकी आने वाली फ़िल्म ‘xXx : द रिर्टन ऑफ एक्जेंडर केज’ का वर्ल्ड प्रीमीयर उनके जन्मदिन के दिन ही हुआ और उनके हीरो विन डीजल ने खुद उनके लिए बर्थ डे का गाना गाया।

दरअसल 5 जनवरी को 31 साल हुई दीपिका पादुकोंण का जन्मदिन था। लेकिन, यह दिन दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह या अपनी फैमली के साथ नहीं बल्कि अपनी आने वाली फ़िल्म ‘xXx : द रिर्टन ऑफ एक्जेंडर केज’ की पूरी कास्ट के साथ बिताया।

केवल इतना ही नहीं, वर्ल्ड प्रीमियर इवेंट के बाद पूरी कास्ट ने दीपिका का बर्थडे काफी धूमधाम से मनाया। उनके हीरो विन डीजल ने खुद उनके लिए बर्थ डे का गाना गाया। दीपिका भी यह सुन कर बेहद हैप्पी हो गयीं और उन्होंने कहा भी- लवली! मैक्सिको के इस इवेंट में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

दीपिका ने कहा कि उनके लिए इससे अच्छा जन्मदिन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस फ़िल्म का हिस्सा हूं। हम एक परिवार की तरह हो गए हैं। इस फ़िल्म का एक्शन लोगों को खासा पसंद आने वाला है। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*