सपा के पूर्व MLA के बेटे ने रैनबसेरे में घुसाई कार 10 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

सपा के पूर्व MLA के बेटे ने रैनबसेरे में घुसाई कार 10 लोगों को रौंदा, 5 की मौतलखनऊ: लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने रैनबसेरे में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। जहां कार ने 10 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि रविवार सुबह के समय समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अशोक रावत के बेटे आयुष रावत ने शराब के नशे में रैन बसेरे में सो रहे लोगों पर कार चढा दी थी। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी और ट्रॉमा सेण्टर ले जाया गया था। जहाँ पर एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया था।

जानकारी के मुताबिक डीजीपी आवास की तरफ से अंधाधुंध गति से जा रही लाल रंग की आई-20 कार रैन बसेरे की लोहे की पाइप तोड़ते हुए भीतर घुस गई और भीतर सो रहे लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। कार में दो लोग सवार थे जो हादसे के बाद भागने लगे। इस बीच, रैन बसेरे में सो रहे लोगों ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। हजरतगंज इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात करीब 1.25 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, डालीबाग इलाके में बनाए गए रैनबसेरे में रोज 50 से ज्यादा लोग सोते हैं। शनिवार को भी यहां करीब 55 से 60 लोग सो रहे थे।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*