राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में आतंकी हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी, हमलावर ढेर

राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में आतंकी हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी, हमलावर ढेरपेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस पर एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। गुरुवार रात को पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गर्इ। इसमें एक अधिकारी की मौत हो गर्इ जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवार्इ करते हुए एक संदिग्ध को मार गिराया है। वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। 

फ्रांस की राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे ने कहा कि वह आश्वस्त थे कि चैम्प्स एलीसीस बुलेवार्ड में गोलीबारी की घटना एक आतंकवादी घटना थी जिसमें हमलावर ने पुलिस की गोली मार कर हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो हमलावर शामिल थे जिसमें से एक को मार गिराया गया है। पुलिस अधिकारी पूर्वी पेरिस में मृत हमलावर के घर का पता लगा रही है। मौके पर मौजूद पुलिस ने कहा कि वे एक संभावित दूसरे हमलावर की खोज कर रहे हैं।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता पियरे-हेनरी ब्रैंडेट ने कहा कि इस गोलीबारी में इसके अलावा कोई और शामिल नहीं हो सकता, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*