OMG! आजाद हिंद फौज के सैनिकों को भारत सरकार अब भी मानती है युद्ध अपराधी

OMG! आजाद हिंद फौज के सैनिकों को भारत सरकार अब भी मानती है युद्ध अपराधीकोटा: देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजाद हिंद फौज के सैनिकों को भारत सरकार अब भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं मानती। इससे बड़ी विडंम्बना और क्या होगी कि देश की आजादी के लिए यह लोग लड़े उसी देश की आजाद सरकार इन्हें युद्ध अपराधी घोषित कर दिया। यह सनसनीखेज खुलासा सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री बोस ने किया। 

राजश्री बोस तीन दिन के प्रवास पर कोटा आई हुई हैं। राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिन्द फौज को युद्ध अपराधियों की श्रेणी में शामिल कर रखा है। हद तो तब हो गई जब 1971 में तत्कालीन इंन्दिरा गांधी ने ब्रिटिश सरकार को पत्र लिख कर आश्वासन दिया था कि जितने भी युद्ध अपराधी होंगे उन्हें ब्रिटिश सरकार को सौंप दिया जाएगा, लेकिन जनविरोध से घबराई इंदिरा ने अपने इस फैसले पर खामोशी ओढ़ ली। 

किसी सरकार ने नहीं ली सुध 

राजश्री बोस ने कहा कि इंदिरा के जनविरोधी फैसले का किसी भी राजनैतिक दल ने विरोध नहीं किया। इसी का नतीजा है कि आज भी आजाद हिंद फौज के सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी नहीं माना जाता। जब तक इन्हें युद्ध अपराधियों की श्रेणी से बाहर नहीं निकाला जाएगा और राष्ट्रभक्त घोषित नहीं किया जाएगा। वह इसके लिए संघर्ष करती रहेंगी। 

सरकार दे संपत्ति का हिसाव 

राजश्री बोस ने भारत सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी हिंद फौज ने देश को आजाद कराने के लिए संचालित होने वाली सैन्य गतिविधियों के लिए दुनिया भर से चंदा इकट्ठा किया था। लोगों ने दिल खोलकर करोड़ों रुपए दिए, लेकिन आजाद हिंद फौज की हार और सभी प्रमुख सैन्य अधिकारियों के गिरफ्तार होने बाद सरकार ने इस पैसे का क्या किया किसी को पता नहीं। उन्होंने बताया कि कई बार लिखा पढ़ी करने के बावजूद सरकार चंदे में मिली इस संपत्ति का हिसाब देने को तैयार नहीं है। जिससे आशंका होती है कि कहीं सत्ता में बैठे लोगों ने इस पैसे को डकार तो नहीं लिया। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*