जानिए, मोदी सरकार में किसे मिला कौन सा मंत्रालय, ये रही पूरी लिस्‍ट

जानिए, मोदी सरकार में किसे मिला कौन सा मंत्रालय, ये रही पूरी लिस्‍टनईदिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के 57 सदस्‍यों के साथ गुरुवार को शपथ लेने के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रालयों की जिम्‍मेदारी सौंप दी है. इसमें पहली बार कैबिनेट मंत्री बने बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है. उनके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है. बता दें कि पिछली मोदी सरकार में राजनाथ सिंह के पास गृह मंत्रालय था.

1. अमित शाह- गृह मंत्रालय

2. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय

3. नितिन गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

4. सदानंद गौड़ा – रसायन और उवर्रक मंत्रालय

5. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री तथा कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

6. रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री

7. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री

8. रविशंकर प्रसाद- कानून और न्याय मंत्री, संचार मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

9. हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

10. थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

11. एस जयशंकर- विदेश मंत्री

12. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’- मानव संसाधन विकास मंत्री

13. अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों के मंत्री

14. स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री

15.  डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री

16. प्रकाश जावड़ेकर- सूचना और प्रसारण मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

17. पीयूष गोयल- रेल मंत्री तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री

18. धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री तथा इस्पात मंत्री

19. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

20.  प्रहलाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री

21. महेंद्र नाथ पांडे- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री

22. अरविंद सावंत- भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*