कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह BJP में शामिल, कहा- कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही

कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह BJP में शामिल, कहा- कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही


लखनऊ : यूपी के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि वे सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इस मौके पर आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही। यूपी की प्रगति का मतलब देश की प्रगति है। यहां कानून व्यवस्था में सुधार हुआ।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*