Delhi Aurobindo College: दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल, युवती पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

Delhi Aurobindo College: दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल, युवती पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

नईदिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वहीं मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी।

लड़की के सिर और उसके आसपास बिखरा था खून

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

कॉलेज की छात्रा थी मृतका

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि “घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*