यूट्यूब पर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ने कुछ वक्त पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की थी. जिसमें उनकी कार का भंयकर एक्सीडेंट हो गया था और वो आईसीयू में क्रिटिकल कंडीशन में भर्ती थे. फिलहाल, अनुराग आईसीयू से बाहर हैं और रिकवर कर रहे हैं. लेकिन, अब यूट्यूबर ने अपने फैंस को बताया कि उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि शायद वो कभी अपने पैरों पर दोबारा ना चल सकें.
एक्सीडेंट के बाद सता रहा ये डर
अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया. यूट्यूबर ने कहा- ‘जिंदगी में फिर शायद कभी चल नहीं पाऊंगा या फिर नहीं. मेरा एक पैर पूरी तरह सुन्न है. मैं उसे हिला नहीं सकता. उसके ऊपर की कूल्हे की सर्जरी हुई थी. जिसकी वजह से पैर की नसें क्षतिग्रस्त हो गईं. मुझे नहीं पता कि मैं कैसे ठीक हो पाऊंगा.’ इस वीडियो को अनुराग ने दोबारा अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया जिसमें एक ऐसा कैप्शन लिखा जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए. इन्होंने लिखा था- ‘बुरी खबर.’
फैंस हुए परेशान
अनुराग ने जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो वो फैन के मैसेज से भर गया. कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में दिखे तो कुछ उनकी जल्द रिकवरी की दुआ करने लगे.एक यूजर ने लिखा- ‘इंशाअल्लाह…सब कुछ जल्द ही पहले की तरह नॉर्मल हो जाएगा.’ दूसरे ने लिखा- ‘महादेव का आशीर्वाद है आपके साथ.’ वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा- ‘मजबूत रहो..बेस्ट तो अभी आने वाला है आपके करियर में.’
17 मार्च को हुआ था खौफनाक एक्सीडेंट
अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट 17 मार्च को हुआ था. इस एक्सीडेंट से पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे और रो रहे थे. वो बता रहे थे कि उनका परिवार उनसे बिल्कुल खुश नहीं है और हो सकता है कि ये उनका आखिरी वीडियो हो. इसके बाद ही अनुराग का एक्सीडेंट हो गया था.
Bureau Report
Leave a Reply