जो वादा किया वो निभाया… Hardik Pandya के इस फैसले ने जीता करोड़ों फैंस का दिल, IPL 2026 से पहले किसे बांटे 10-10 लाख के चेक?

जो वादा किया वो निभाया... Hardik Pandya के इस फैसले ने जीता करोड़ों फैंस का दिल, IPL 2026 से पहले किसे बांटे 10-10 लाख के चेक?

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के मैच विनर ऑलराउंडर हैं, जो मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. हार्दिक क्रिकेट मैदान के बाहर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी फेमस हैं. वह कभी अपनी महंगी घड़ियों तो कभी लग्जरी कारों के चलते सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार हार्दिक एक खास वजह से चर्चा में आए हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक ने इस बार जो किया है, उसने उनकी आलोचना करने वालों का भी मुंह बंद कर दिया है. आईपीएल के आगाज से ठीक 1 दिन पहले हार्दिक ने अपना एक पुराना वादा निभाया और इंसानियत की मिसाल पेश की है.

फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले हार्दिक ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को लाखों रुपये के चेक बांटकर यह साबित कर दिया कि उनका दिल काफी बड़ा है. वह कभी अपना वादा नहीं भूलते, चाहे टीम इंडिया में दमदार वापसी का हो या फिर किसी से किया गया वादा. हार्दिक हर हाल में अपनी कही हुई बात पूरी करते हैं. हार्दिक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ के 11 सदस्यों को 10-10 लाख रुपये का चेक दिया है. यह चेक उन्हें यूं ही नहीं दिया गया. जब हार्दिक टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी में जुटे थे, तो ग्राउंडस्टाफ के सदस्यों ने उनकी खूब मदद की थी.

फोटो हुई वायरल

जानकारी के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए हार्दिक वानखेड़े में देर रात तक प्रैक्टिस करते थे. इस वजह से ग्राउंडस्टाफ को ज्यादा देर तक रुकना पड़ता था. हार्दिक की तैयारी में ग्राउंडस्टाफ ने जितनी संभव हो सकी, उतनी मदद की. तब पांड्या ने वादा किया था कि जब वह वापस यहां आएंगे तो सभी को इनाम देंगे. उस वादे को अब हार्दिक ने पूरा कर दिया है. सभी सदस्यों चेक देकर हार्दिक ने उनके साथ एक फोटो भी खिंचवाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

छठी ट्रॉफी जीतने के लिए दम लगाएगी एमआई पल्टन

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे धुरंधर मैदान पर उतरेंगे. पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. अब इस बार हार्दिक और रोहित शर्मा दोनों वादा कर चुके हैं कि छठी ट्रॉफी जीतने के लिए टीम पूरा दम लगाएगी. आईपीएल में 2 टीमों ने ही 5-5 खिताब जीते हैं. इनमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शामिल हैं. एमआई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब जीता था.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*