दिल्ली में बजट सत्र चल रहा है. मंगलवार को बजट पेश होना है. इसी बीच सुबह-सुबह बम की धमकी के चलते हड़कंप मच गया. जब विधानसभा, विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई. इसमें विधानसभा के साथ-साथ मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट पर आ गईं.
विजेंद्र गुप्ता को अलग से धमकी भरा मेल
असल में जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक ईमेल पर और 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को अलग से धमकी भरा मेल मिला. इस ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं. इसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री और उपराज्यपाल तरनजीत संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का जिक्र किया गया है.
धमकी मिलने के बाद विधानसभा परिसर और स्पीकर के कमरे की गहन जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा कर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है. फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. लेकिन दिल्ली का बजट पेश होने वाले दिन इस तरह की धमकी से प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
Bureau Report
Leave a Reply