रेलवे का बड़ा फैसला, इन लोगों को लाइफटाइम टिकट किराए में मिली फुल छूट, AC कोच में सफर करने पर नहीं लगेगा एक भी ₹

रेलवे का बड़ा फैसला, इन लोगों को लाइफटाइम टिकट किराए में मिली फुल छूट, AC कोच में सफर करने पर नहीं लगेगा एक भी ₹

दो दिन पहले ही रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा फैसला करते हुए रिफंड के नए नियम लागू कर दिए. कन्फर्म टिकट कैंसिल करवाने का नया नियम लागू कर दिया. अब रेलवे ने एक और फैसला करते हुए लाइफ टाइम फ्री ट्रैवल का तोहफा दिया है.  रेलवे ने वीरता पद जीतने वाले सेना, नौसेना, वायुसेना के जवानों और उनके विधवाओं को जीवनभर ट्रेन में फ्री सफर करने का तोहफा दिया है. 

जीवनभर ट्रेन में फ्री सफर का तोहफा  

भारत सरकार ने रेलवे कंसेशन को लेकर आदेश जारी किया है. जिसमें सरकार ने सेना, नौसेना, वायुसेना मेडल गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं की फ्री टिकट देने का ऐलान किया है. सरकार ने आदेश जारी किया है, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनकी पत्नियों, विधावाओं को जीवनभर भारतीय रेलवे की ट्रेनों में फर्स्ट क्लास, सेकेंड AC, AC चेयरकार में फ्री सफर का तोहफा दिया है. उनके साथ-साथ एक और साथी को आजीवन फ्री रेल सफर की रियायत दी गई है.  डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. जिसके सेना से जुड़े इन लोगों को जीवनभर रेलवे के एसी कोच में सफर का तोहफा दिया गया है. 

रेलवे में किस-किसको मिलती है किराए में छूट

रेलवे दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर, पूरी तरह से दृष्टिबाधित यात्रियों को ट्रेन टिकट में छूट देती है. इन लोगों को जनरल क्लास, स्लीपर और 3AC में 75 फीसदी तक की छूट मिलती है.  रेलवे कैंसर, थैलेसीमिया, हार्ट, किडनी , हीमोफीलिया, टीबी, एड्स, ऑस्टोमी  जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी किराए में छूट देती है.  रेलवे छात्रों को भी ट्रेन के किराए में राहत देती है. इन्हें अलग-अलग कोच में 50 से लेकर 75 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलता है. इससे पहले रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को भी किराए में छूट देती थी, लेकिन कोविड महामारी के वक्त इस छूट को खत्म कर दिया गया.  

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*