बिहार में मणिपुर जैसा कांडः नालंदा में महिला को अर्धनग्न करके सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल

बिहार में मणिपुर जैसा कांडः नालंदा में महिला को अर्धनग्न करके सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल

सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से मणिपुर जैसी घटना सामने आई है. यहां कुछ दरिंदों ने एक महिला को अर्धनग्न हालत में सड़क पर जबरन घुमाया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. बयाया जा रहा है कि गांव के तीन दबंगों ने विवाहित महिला से सरेआम दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला की शोर सुन ग्रामीण जुटे तो बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए. आरोपितों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. 20 वर्षीया पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के अशोक यादव, मटरू महतो और रविकांत कुमार ने उसकी इज्जत लूटने का प्रयास किया. पुलिस ने आरोपी मटरू और अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना 26 मार्च की शाम 6-7 बजे के बीच हुई. अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की गई. महिला ने बताया कि शादीशुदा होने के बाद भी वह मायके में रहती है. इस कारण गांव के दबंगों की नजर उन पर थी. 

उसने बताया कि घटना की शाम वह किराना दुकान से सामान लेकर लौट रही थी. इसी दौरान तीनों दबंगों ने उन्हें पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. विरोध के बाद भी बदमाशों ने कपड़ा फाड़कर अर्धनग्न कर दिया. विचलित करने वाला वायरल वीडियो महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला है. बदमाशों ने दो वीडियो वायरल किया है. एक वीडियो में महिला सिर झुका कर रो रही है. दूसरे में बदमाश महिला को गालियां दे रहा है. नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*