Bihar Crime: नवादा में पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, बेगूसराय में चचेरे भाई ने ही ले ली जान

Bihar Crime: नवादा में पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, बेगूसराय में चचेरे भाई ने ही ले ली जान

नवादा जिले में एक युवक का शव बेल के पेड़ से बंधा हुआ मिला है. मंगलवार को अकबरपुर प्रखंड के बरेव गांव के पास मिले शव के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान बरेव गांव निवासी लगभग 32 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में हुई है. वह सोमवार देर शाम अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद मंगलवार को घर से करीब 500 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ.

मृतक के परिजन राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें आशंका है कि राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह की पहले गला दबाकर हत्या की गई है. हत्या के बाद उसके गले में गमछा बांधा गया और उसी गमछे से उसके पैर भी बांध दिए गए. परिजनों के अनुसार, राजेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उसकी हत्या कर दी गई. शव एक खेत में बेल के पेड़ से बंधा हुआ मिला था. मृतक की गर्दन पर गमछा बांधने के निशान भी पाए गए हैं, जो गला दबाकर हत्या की आशंका को और पुख्ता करते हैं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

इस घटना पर एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है और खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है. परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है. दूसरी ओर बेगूसराय से रिश्तों का खून हो गया. यहां पानी बहाने के मामूली विवाद ने चचेरे भाई ने ही युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है. जहां चचेरे भाई ने ही लोहे की रॉड से हमला कर अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान राम उदय राय के पुत्र मंतोष राय के रूप में की गई है, जो रिफाइनरी में मजदूरी करता था. वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था.

परिजनों के अनुसार, आरोपी दीपक कुमार लगातार जमीन पर पानी बहाता था, जिसका मंतोष राय ने विरोध किया. इसी बात से नाराज होकर दीपक कुमार और उसके परिवार के लोगों ने घर से निकालकर मंतोष राय पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. एक छोटे से विवाद ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*