Petrol Price: युद्ध से पहले द‍िया ड‍िस्‍काउंट, अब इस कंपनी ने महंगा कर द‍िया पेट्रोल-डीजल; क्‍या है नया रेट?

Petrol Price: युद्ध से पहले द‍िया ड‍िस्‍काउंट, अब इस कंपनी ने महंगा कर द‍िया पेट्रोल-डीजल; क्‍या है नया रेट?

होर्मुज स्‍ट्रेट बंद होने का असर देश में प‍िछले कुछ द‍िन से द‍िखाई दे रहा है. पहले सरकार की तरफ से गैस स‍िलेंडर की कीमत में इजाफा क‍िया गया. अब प्राइवेट सेक्‍टर की द‍िग्‍गज तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान कर द‍िया है. नायरा एनर्जी की तरफ से पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रत‍ि लीटर का इजाफा कर द‍िया है. तेल की नई कीमत को आज से लागू कर द‍िया गया है. इस खबर के मीड‍िया में आने के बाद पेट्रोल पंपों पर तेल लेने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही है.

दरअसल, नायरा एनर्जी अपनी ब‍िक्री को बढ़ाने के ल‍िए युद्ध से पहले कस्‍टमर को भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही थी. लेक‍िन अब पेट्रोल कंपनी नायरा एनर्जी ने डीजल 3 रुपये और पेट्रोल 5 रुपये महंगा कर द‍िया है. देश की प्राइवेट र‍िफाइनरी ईरान इजरायल जंग को आपदा में अवसर के रूप में उपयोग कर रही है. तभी तो ईरान वॉर से पहले 2 रुपये पेट्रोल-डीजल पर डिस्काउंट देने वाली कंपनी ने अब तेल की कीमत में इजाफा कर द‍िया है.

कल वायरल हुआ था वीड‍ियो

कल भोपाल स्‍थ‍ित‍ एक नायरा पेट्रोल पंप पर 200 रुपये से ज्‍यादा का पेट्रोल नहीं देने का वीडियो वायरल हुआ तो आज नायरा की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर द‍िया गया. नायरा पेट्रोल पंप के एक मैनेजर ने कहा क‍ि पेट्रोल-डीजल में क‍िसी तरह की कंपनी नहीं है, जितना स्टॉक पहले था उतना ही आज भी उपलब्‍ध है. नायरा डिपो से हमें पर्याप्त डीजल-पेट्रोल मिल रहा है. लेक‍िन देर रात मैसेज आया कि पेट्रोल-डीजल कल से बड़ी हुई कीमत पर बेचना है.

इससे पहले कल शाम खबर आई थी क‍ि Nayara एनर्जी अप्रैल की शुरुआत से 35 दिन के ल‍िए अपने ऑपरेशन को रोकने की प्‍लान‍िंग कर रही है. सूत्रों की तरफ से म‍िली जानकारी के अनुसार कंपनी की तरफ से मेंटीनेंस का काम क‍िया जा रहा है. मेंटीनेंस से जुड़ा यह काम ऐसे समय में क‍िया जा रहा है जब देश में क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और LPG का आयात ईरान संकट के कारण प्रभावित हुआ है.

पेट्रोल-डीजल के कल के रेट
– पेट्रोल 106.74 पैसा
– डीजल 91.86 पैसा

पेट्रोल-डीजल के आज के रेट
– पेट्रोल 111.74 पैसा
– डीजल 94.86 पैसा

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*