मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट का असर अब भारत समेत दुनियाभर के देशों में दिखने लगा है. दुनियाभर से अब पेट्रोल और LPG संकट की खबरें सामने आ रही हैं. कई जगहों पर तो गैस सिलेंडर की डिलीवरी में ज्यादा समय लग रहा है. भारत में लोगों को LPG गैस सिलेंडर को लेकर कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार के नए फैसले के अनुसार जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG उपलब्ध है, वहां रहने वाले लोग अगर इसे नहीं अपनाते हैं तो उनकी LPG सिलेंडर सप्लाई 3 महीने के बाद रोक दी जाएगी. यह आदेश पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा नए नियमों प्राकृतिक गैस तथा पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश 2026 को अधिसूचित करते हुए जारी किया गया है.
सरकार के इस नए आदेश के आने के बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि नया PNG कनेक्शन लेने में कितना खर्च लगेगा, कितना समय लगेगा, प्रोसेस क्या होगा और कहां जाना होगा. अगर आपके भी मन में यह सवाल आ रहा है तो परेशान होने की बात नहीं है. आज के इस आर्टिकल में हम आपके इन्हीं सारे सवालों के जवाब लेकर आए हैं, तो आइए जानते हैं विस्तार से सभी सवालों के जवाब.
सबसे पहले जानिए अप्लाई करने का तरीका
अगर आप नया PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
इसके लिए आपको सबसे पहले गैस प्रोवाइडर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जैसे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL या महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL.
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने पर आपको New PNG Connection का ऑप्शन मिल जाएगा.
अब यहां मांगी गई सारी पर्सनल डिटेल्स और एड्रेस से जुड़ी भर दें.
इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
इतना करने के बाद इंस्टॉलेशन या रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा.
एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद रेफरेंस नंबर मिल जाएगा, इसे नोट करें, जिससे आप एप्लिकेशन का स्टेटस चेक कर सकें.
अब जानिए कितना आता है खर्चा?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि PNG गैस कनेक्शन लेने के लिए कितने पैसे खर्च होते हैं. IGL की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार घरेू PNG कनेक्शन के लिए एक रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाता है. यह राशि आमतौर पर लगभग 5,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच होती है, जो कनेक्शन के टाइप और गैस के खर्च के अनुसार होती है.
IGL के मुताबिक नए PNG कनेक्शन के लिए 7,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट ली जाती है. इसी सिक्योरिटी डिपॉजिट में 15 मीटर तक की GI या कॉपर पाइपलाइन भी शामिल होती है. दूसरी कंपनियां भी इसी तरह का डिपॉजिट सिस्टम अपनाती हैं. लेकिन ध्यान दें कि अलग-अलग शहरों में कीतमें भिन्न हो सकती हें.
किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत?
फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
ओनरशिप प्रूफ
एड्रेस प्रूफ
किराएदारों के लिए
एड्रेस प्रूफ
मकान मालिक का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट और उनके ओनरशिप प्रूफ
कितने दिन का लगता है समय
अगर सबकुछ सही रहा तो 2-4 सप्ताह के अन्दर आपके घर पर काम शुरू हो जाता है और फिर एक दिनइंस्टॉलेशन वाले आकर आपके घर में PNG गैस पाइपलाइन कनेक्शन लगा देते हैं.
क्या PNG सिलेंडर से सस्ती है?
इस सवाल का जवाब है हां. आपको सिर्फ इस्तेमाल की गई गैस का पैसा देना होता है और कोई फालतू चार्ज नहीं लगता. यह ज्यादा सेफ भी है.
Bureau Report
Leave a Reply