दिल्ली में कार के अंदर ‘सीक्रेट केबिन’ बनाकर हथियारों की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में कार के अंदर 'सीक्रेट केबिन' बनाकर हथियारों की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम कसते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाड़ी में कैवेटी बनाकर आधुनिक हथियार सप्लाई करने वाले दो आर्म्स ट्रेफिकर्स को गिरफ्तार किया है. इन आरपियों के पास से आधुनिक पिस्टल, हथियार और वो कार बरामद हुई है जिसमें कैवेटी बनाकर हथियार सप्लाई किए जाते थे.

दिल्ली में अन्य घटना
दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पूर्व जिला स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने 2 दिन पहले बदरपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा को घायल अवस्था में पकड़ लिया. आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी जैसे 75 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं, जबकि 20 से ज्यादा मामलों में वह वांछित चल रहा था. जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा लंबे समय से सक्रिय एक खतरनाक अपराधी है और उसका नाम कई संगीन वारदातों में सामने आ चुका है. वह कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या के मामले में भी शामिल रहा है. इसके अलावा, सलीम गैंग के एक अन्य सदस्य की हत्या में भी उसकी भूमिका बताई जाती है. 

बदमाशों ने पुलिस की टीम पर की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, वह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह से जुड़ा हुआ था और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. पुलिस को जब उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, तो एसटीएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे घेरने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया. घटना के बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य अपराधियों की जांच में जुटी है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*