बिहार की सियासत में इस सप्ताह बड़ा परिवर्तन होने वाला है. इस सप्ताह के अंत तक नीतीश कुमार बिहार की सियासत को अलविदा कह सकते हैं. वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ें उससे पहले राजद ने उन्हें बड़ा ऑफर दिया है. राजद विधायक रणविजय साहू ने नीतीश कुमार को महागठबंधन ज्वाइन करने का ऑफर देते हुए कहा कि वे सरकार बनाएं, संख्या पूरी हो जाएगी. राजद विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने 2025 से 30 में जो वादा किए थे, उसे क्या पूरा कर पाएंगे? बीजेपी ने तो उनकी पैकिंग कर दी है. राजद विधायक ने कहा कि नीतीश की चुप्पी काफी कुछ कह रही है.
रणविजय साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी की अंतिम कैबिनेट मीटिंग है. इस बैठक से पहले बिहार जनता जानना चाहती है कि उन वादों का क्या होगा, जो मुख्यमंत्री ने बिहार के गरीबों और नौजवानों के साथ किए थे. मुख्यमंत्री जी को बीजेपी और एनडीए सरकार कैबिनेट बैठक में कोई बड़ा फैसला नहीं लेने देगी, भारतीय जनता पार्टी इनको पैक करके दिल्ली ले जा रही है. उन्होंने आहे कहा कि जब मुख्यमंत्री जी के सामने निशांत को मुख्यमंत्री बनाये की मांग हो रही है तो उनकी मुस्कुराहट बता रही है कि बिहार में खेला होने वाला है.
रणविजय साहू ने कहा कि नीतीश कुमार चाहें तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना सकते हैं. वह चाहें तो अपनी कुर्सी को निशांत कुमार को दे सकते हैं. नीतीश कुमार कोशिश करें, संख्या पूरी हो जाएगी. राजद विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार जी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से राज्यसभा में जाने का फैसला लिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव क्या कहते हैं, उससे एनडीए की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. एनडीए चट्टान की तरह मजबूत है.
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार जी अपनी मर्जी से राज्यसभा पद को स्वीकार करने का काम कर रहे हैं, इससे तेजस्वी प्रसाद यादव को बेचैनी क्यों है? जहां तक निशांत कुमार की बात है तो जेडीयू के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की चाह है कि निशांत कुमार सीएम बनें, लेकिन एनडीए में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह एनडीए के शीर्ष नेता आपस में बैठकर के तय करने का काम करेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को इसके लिए बेचैन होने की आवश्यकता नहीं है.
Bureau Report
Leave a Reply