आखिर नूर हसन ने ऐसा क्या किया था कि राहुल चौहान को काट दी उसकी गर्दन? देखिए पूरी रिपोर्ट

Araria News: आखिर नूर हसन ने ऐसा क्या किया था कि राहुल चौहान को काट दी उसकी गर्दन? देखिए पूरी रिपोर्ट

अररिया जिले का फारबिसगंज इलाका 9 अप्रैल, 2026 दिन गुरुवार को दहल गया. यहां एक मामूली विवाद ने ऐसी नृशंस हत्या हुई, जिसने पूरे बिहार को दहला दिया. इतना ही नहीं, इस वारदात ने हिंसा का रूप ले लिया जिसने इंसानियत और कानून-व्यवस्था दोनों की मिट्टी पलीद कर दिया है. वैसे तो शायद अबतक आप जान गए होंगे कि हम किस घटना की बात कर रहे हैं. अगर नहीं जानते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर नूर हसन ने ऐसा क्या किया था कि राहुल चौहान को उसकी गर्दन काटनी पड़ी?

फारबिसगंज क्षेत्र में मार्केटिंग यार्ड में सरेआम हुई एक हत्या के बदले में उग्र भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पिकअप ड्राइवर को पहले पेट में चाकू मारा उसके बाद चाकू से उसका गला रेतकर गर्दन को शरीर से अलग कर दिया. इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने हत्या के बाद काफी देर तक उसकी गर्दन को हाथ में लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके मार्केटिंग यार्ड में खड़ा रहा.

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम नूर हसन है, जो सब्जी लेकर मार्केटिंग यार्ड आया हुआ था. यहां उसका विवाद वही के एक सत्तू दुकानदार से हो गया. गुस्साए सत्तू दुकानदार दीपक चौहान ने पहले नूर मोहम्मद के पेट में चाकू मारा, उसके बाद उसकी गर्दन को शरीर से अलग कर दिया. इसके बाद फरार हो गया. 

वहीं, पिकअप ड्राइवर नूर हुसैन की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नूर हुसैन के हत्या के आरोपी राहुल चौहान को पकड़ा और उसके बाद उसी जगह पर लेकर आये, जिस जगह नूर हुसैन की हत्या हुई थी. भीड़ ने पुलिस के सामने ही राहुल चौहान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरी अररिया जिला दहल गया है. इस घटना के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर नूर हसन ने ऐसा क्या किया था, जिसकी वजह से दीपक चौहान को उसका गला काटना पड़ा? हालांकि, अभी ये घटना क्यों घटी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तफ्तीश के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर वजह क्या थी?

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*