रतन टाटा के जाते ही बढ़ी TATA ग्रुप की मुसीबतें! जान‍िए कैसे हो रहा 29000 करोड़ का घाटा

रतन टाटा के जाते ही बढ़ी TATA ग्रुप की मुसीबतें! जान‍िए कैसे हो रहा 29000 करोड़ का घाटा

सीईओ कैम्‍पबेल व‍िल्‍सन के इस्‍तीफे के कारण एयर इंड‍िया एक बार फ‍िर चर्चा में है. व‍िल्‍सन के इस्‍तीफे के पीछे एयरलाइन को होने वाला भारी भरकम नुकसान बताया जा रहा है. नुकसान साल दर साल बढ़ रहा है. पहले एयर इंडिया को लेकर 2000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताया गया था. लेक‍िन अब यह अनुमान बढ़कर 20,000 करोड़ पर पहुंच गया है. लग रहा है रतन टाटा के न‍िधन के बाद टाटा ग्रुप में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. पहले टीसीएस में छंटनी और अब एयर इंड‍िया को लेकर भारी-भरकम नुकसान का अनुमान यह बताने के ल‍िए काफी है.

रतन टाटा का न‍िधन अक्‍टूबर 2024 में हुआ. उसके बाद टीसीएस में छंटनी से लेकर एयर इंड‍िया को हो रहे नुकसान और अब सीईओ का इस्‍तीफा, यह सब लगातार होता जा रहा है. एक र‍िपोर्ट में टाटा संस से जुड़ी कंपन‍ियों को FY 2026 में कुल 29000 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान जताया गया है. अभी पूरी प‍िक्‍चर क्‍ल‍ियर होना बाकी है, यह नुकसान बढ़ भी सकता है. पहले 5,700 करोड़ रुपये के नुकसान की उम्‍मीद थी. लेक‍िन अब यह बढ़कर 29,000 करोड़ होने का अनुमान है. टाटा ट्रस्‍ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने लगातार बढ़ रहे घाटे को लेकर गहरी चिंता जताई है.

9 महीने में 21,700 करोड़ का नुकसान

फाइनेंश‍ियल ईयर 2026 के शुरुआती नौ महीने (अप्रैल से द‍िसंबर 2026) में टाटा संस के इन वेंचर्स को 21,700 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. पिछले पूरे वित्तीय वर्ष (FY25) के दौरान यह घाटा 16,550 करोड़ रुपये का था. घाटे की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. आइए देखतें हैं टाटा संस से जुड़ी क‍िस कंपनी को क‍ितना नुकसान होने का अनुमान है?

  • एयर इंडिया : एयर इंडिया को सबसे ज्‍यादा 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. पहले यह आंकड़ा महज 2,000 करोड़ रुपये का था. पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने, तेल के ऊंचे दाम और अहमदाबाद हादसे ने हालत को बि‍गाड़ा है.
  • टाटा डिजिटल: यह कंपनी ई-कॉमर्स, ऑनलाइन हेल्थ केयर और डिजिटल सर्व‍िस पर फोकस करती है. इसमें BigBasket, Croma, Tata 1mg, Tata CLiQ, Tata Neu शाम‍िल हैं. शुरुआती 9 महीने में 3,750 करोड़ रुपये का नुकसान. पूरे व‍ित्‍तीय वर्ष में 5,000 करोड़ से ज्यादा का घाटा होने का अनुमान.
  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स : पूरे फाइनेंश‍ियल ईयर के दौरान 3,000 करोड़ का घाटा होने का अनुमान.
  • तेजस नेटवर्क्स: FY25 में यह कंपनी 500 करोड़ रुपये के प्रॉफ‍िट में थी. लेक‍िन FY26 में इसका घाटा 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

टाटा डिजिटल की चुनौतियां

टाटा डिजिटल को टाटा ग्रुप की तरफ से साल 2019 में शुरू किया गया था. अब तक कंपनी पर 24,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का न‍िवेश क‍िया जा चुका है, लेकिन यह अभी भी घाटे में चल रही है. कंपनी की लीडरश‍िप में तीन बार बदलाव क‍िया गया. क्‍व‍िक कॉमर्स में Blinkit का 40% से ज्यादा मार्केट शेयर है और BigBasket पीछे छूट गया. जानकारों का कहना है लीडरशिप को लेकर अस्थिरता और डार्क स्टोर पर निवेश से नुकसान बढ़ा है.

टाटा संस के लगातार बढ़ रहे घाटे के मद्देनजर चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म के अपाइंटमेंट को फरवरी महीने में टाल द‍िया गया था. जून 2026 में होने वाली बोर्ड मीटिंग के दौरान वह घाटा कम करने का प्लान पेश करेंगे.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*