बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से एक के बाद एक हुई दो दिल दहला देने वाली घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया है. पहले भीड़भाड़ वाले मार्केटिंग यार्ड में एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई, और फिर उसी घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सामने ही पीट-पीटकर मार डाला. इन घटनाओं ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि समाज की संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानकारी के अनुसार, पहली घटना में मृतक की पहचान नूर हसन के रूप में हुई है, जो बथनाहा थाना क्षेत्र के अमौना गांव का रहने वाला था. वह सब्जी खरीदने फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड पहुंचा था, जहां उसका विवाद एक सत्तू दुकानदार से हो गया. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले नूर हसन के पेट में चाकू घोंप दिया और फिर उसका गला रेतकर गर्दन धड़ से अलग कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी काफी देर तक कटी हुई गर्दन को हाथ में लेकर बाजार में खड़ा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपी दुकानदार राहुल चौहान ने पहले नूर हसन के पेट में चाकू घोंप दिया. इसके बाद उसने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए चाकू से उसका गला रेत दिया और गर्दन को धड़ से अलग कर दिया. इतना ही नहीं, आरोपी काफी देर तक कटी हुई गर्दन को हाथ में लेकर बाजार में खड़ा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया है.
नबी हुसैन की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी राहुल चौहान को पकड़ लिया और उसे उसी स्थान पर ले गए जहां वारदात हुई थी. वहां भीड़ का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि पुलिस के सामने ही लोगों ने राहुल चौहान की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में लगातार हंगामा जारी है और गुस्साए लोगों ने शव लेने पहुंची एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.
असमाजिक तत्वों ने जम कर की तोड़फोड़
अररिया जिले के फारबिसगंज में आज सुबह दो हत्याओं के बाद पूरे शहर में खौफ फैल गया है. हत्याकांड के बाद भीड़ में शामिल असमाजिक तत्वों ने जम कर तोड़फोड़ की और फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंच कर वहां भी तोड़फोड़ की. अनुमंडलीय अस्पताल में तोड़फोड़ के बीच वहां मौजूद डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ किसी तरह से जान बचाकर भागे. फिलहाल घटनास्थल पर एसपी जितेंद्र कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच चुके हैं और लोगों को शांत करने का प्रयास कर रही है.
Bureau Report
Leave a Reply