Pakistan Economy Crisis: पाकिस्तान में ‘गोबर टैक्स’ का नया फरमान! कंगाली के दौर में किसानों का खून चूसेगी सरकार

Pakistan Economy Crisis: पाकिस्तान में ‘गोबर टैक्स’ का नया फरमान! कंगाली के दौर में किसानों का खून चूसेगी सरकार

पाकिस्तान की आर्थिक हालत किस कदर दबाव में है, इसका अंदाज़ा अब उन फैसलों से भी लगाया जा सकता है जो आम लोगों को चौंका रहे हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकार अब पारंपरिक आय के स्रोतों से आगे बढ़कर उन चीज़ों में भी ‘कमाई’ ढूंढ रही है, जिन्हें कभी बेकार समझा जाता था. पंजाब प्रांत में मरियम नवाज की सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. ‘सुथरा पंजाब’ नाम के एक नए वसूली अभियान के तहत भैंस के गोबर पर टैक्स लगाने की योजना बनाई गई है. यह फैसला सुनते ही सोशल मीडिया से लेकर आम जनता तक में चर्चा का विषय बन गया है.

सरकार का तर्क है कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और संसाधनों के प्रबंधन के लिए नए तरीकों की जरूरत है. लेकिन आलोचकों का कहना है कि पहले से ही महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर इस तरह का बोझ डालना समझ से परे है. कई लोगों के लिए यह फैसला सिर्फ एक टैक्स नहीं, बल्कि उस मुश्किल दौर की तस्वीर बनकर उभरा है, जहां सरकार को हर संभव स्रोत से राजस्व जुटाने की मजबूरी है, चाहे वह कितना भी असामान्य क्यों न लगे. हालांकि, इस फैसले को लेकर विरोध भी तेज हो गया है.

पशुपालकों पर एक और आर्थिक दबाव

स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि पहले से आर्थिक दबाव झेल रहे पशुपालकों पर यह एक और बोझ है. कई लोग इसे किसानों का ‘खून चूसने वाला टैक्स’ बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचेगा. इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है, जहां एक तरफ सरकार इसे विकास और सुधार की दिशा में कदम बता रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष और आम जनता इसे अव्यवहारिक और किसानों के खिलाफ मान रहे हैं.

‘गोबर टैक्स’ वसूलने के लिए पशु कॉलोनिया की चिन्हित

पंजाब में अब टैक्स वसूली का दायरा इंसानों से आगे बढ़कर पशुओं तक पहुंचता दिख रहा है. सरकार के नए आदेश के तहत प्रांत की 168 पशु कॉलोनियों में पाली जा रही हर भैंस के गोबर पर रोजाना 30 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. कॉलोनियों की सूची तैयार है और लाहौर जैसी बड़ी मंडियों में इसे सख्ती से लागू करने की योजना बनाई जा रही है. सरकार इस कदम को ‘ग्रीन पहल’ के रूप में पेश कर रही है. उसका कहना है कि गोबर को इकट्ठा कर बायोगैस बनाई जाएगी, जिससे न सिर्फ ऊर्जा उत्पादन होगा बल्कि शहरों की सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी. लेकिन ज़मीन पर तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है.

पशुपालकों और किसानों में छाई नाराजगी

स्थानीय लोग और पशुपालक इस फैसले से नाराज हैं. उनका मानना है कि पहले ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे लोगों पर अब इस तरह का अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है. कई लोग इसे तंज कसते हुए ‘कंगाली टैक्स’ कह रहे हैं, उनका कहना है कि सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए अब गोबर तक पर टैक्स लगाने लगी है. कुल मिलाकर, सरकार जहां इसे पर्यावरण सुधार की दिशा में उठाया गया कदम बता रही है, वहीं आम जनता इसे आर्थिक दबाव बढ़ाने वाला फैसला मान रही है. अब देखना होगा कि यह योजना वास्तव में कितनी सफल होती है और लोगों का विरोध किस हद तक असर डालता है.

चारे और बिजली की किल्लत पहले से थी अब ‘गोबर टैक्स’ ने तोड़ी कमर

पाकिस्तान के गांवों में इन दिनों किसानों और डेयरी मालिकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. पहले से ही महंगाई की मार, महंगे होते चारे और बिजली की किल्लत ने उनकी कमर तोड़ रखी है. ऐसे हालात में अब ‘गोबर टैक्स’ ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है. छोटे किसान, जो किसी तरह अपने पशुओं के सहारे घर चला रहे हैं, इस नए बोझ से खासे परेशान हैं. उनके लिए यह टैक्स ‘कोढ़ में खाज’ जैसा साबित हो रहा है. एक तरफ खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही. विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को अर्थव्यवस्था सुधारने और अपने खर्चों में कटौती करने पर ध्यान देना चाहिए था. लेकिन इसके बजाय, ऐसे लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है जो पहले ही बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. कुल मिलाकर, यह फैसला किसानों के लिए राहत नहीं, बल्कि एक नई चिंता बनकर सामने आया है, जिससे उनके रोजमर्रा के जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*