शिकारी नया, जाल पुराना है… सांसदों को कौन दे रहा BJP में जाने की ‘धमकी’? ओवैसी ने दागे सवाल

शिकारी नया, जाल पुराना है... सांसदों को कौन दे रहा BJP में जाने की 'धमकी'? ओवैसी ने दागे सवाल

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों ने अपना अलग गुट बना लिया और अब महाराष्ट्र में भी उद्धव गुट के सांसदों के टूटने की चर्चा है. शिवसेना के 6 सांसद बगावत कर सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में जब इसकी चर्चा छिड़ी तो ओवैसी ने भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि UBT के कुछ MP भी BJP में जाने की सोच रहे हैं, शायद हमें उन दो खास MP से पूछना चाहिए कि इन MP को BJP में जाने की ‘धमकी’ किसने दी?

इसके अलावा ओवैसी ने कहा कि 19 TMC MP क्यों गए? शायद किसी पर इल्जाम लगाने में एक महीना लग जाए.  जैसा कि कुरान में कहा गया है, हर चुगलखोर, बदनाम करने वाले पर लानत है. बड़े पैमाने पर BJP में जाना इतना आसान क्यों है? ये सब लोग क्यों भाग रहे हैं? आप अपनी सभी नाकामियों के लिए एक ‘खास MP’ को इल्जाम नहीं दे सकते. शिकारी नया है, जाल पुराना है.

टूट सकती है शिवसेना

शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है. कहा जा रहा है कि इस अलग गुट ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है और उन्हें एकनाथ शिंदे में मर्जर को लेकर पत्र भी सौंप दिया है. उधर उद्धव ठाकरे के सांसदों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक से पहले उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कड़े शब्दों में कहा था कि जो भी सांसद संसदीय समिति की बैठक में नहीं आएगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.

टीएमसी में बड़ी टूट

इसके अलावा सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी में बड़ी टूट हुई, एक तरफ विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया तो 20 सांसदों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. टीएमसी छोड़ने के बाद इन्होंने एक नई पार्टी का दामन थाम लिया. लोकसभा सांसदों के साथ-साथ ममता बनर्जी के कई राज्यसभा सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया. जिससे लगातार टीएमसी की मुश्किलें बढ़ रही हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी है कि टीएमसी का विलय कांग्रेस में हो सकता है. बीते दिन अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*